2024 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे। 4 स्टार किड्स की शादी भी इस बार हुई। देखें इस साल शादी करने वाले सेलेब्स की लिस्ट....
प्रोड्यूसर जी. सुरेश की बेटी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने 12 दिसंबर 2024 को केरल बेस्ड बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से शादी की। शादी की रस्में गोवा में हुईं।
11 दिसंबर 2024 को फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड शेन जॉर्ज से शादी की। शादी की रस्में मुंबई में ही हुईं।
'शंघाई' और 'लवशुदा' जैसी फिल्मों और 'कोटा फैक्ट्री' जैसी वेब सीरीज में नज़र आए अभिनेता नवीन कस्तूरिया ने 3 दिसंबर 2024 को शुभांजलि शर्मा ने शादी की।
'यारियां' जैसी फिल्मों में नज़र आए एक्टर हिमांश कोहली ने 12 नवम्बर 2024 को शादी की। उनकी पत्नी का नाम विनी है।
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ संग शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी की रस्में 16 सितम्बर 2024 को पूरी हुईं।
एक्ट्रेस कृति खरबंदा बॉयफ्रेंड एक्टर पुलकित सम्राट संग शादी के बंधन में बंधीं। 15 जून 2024 को उनकी शादी गोवा में हुई थी।
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल 22 अप्रैल को मुंबई में बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल संग शादी की, जो खूब चर्चा में रही थी।
लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को शादी की। शादी के रस्में गोवा में हुई थीं।
पॉपुलर सिंगर सनम पुरी ने इस साल लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ज़ुचोबेनी तुंगोई से शादी की। 11 जनवरी 2024 मणिपुर में उन्होंने शादी की रस्में पूरी की थीं।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा ने इस साल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे को हमसफ़र बनाया। उनकी शादी की रस्में 3 जनवरी 2024 को मुंबई में पूरी हुईं।