Akshay Kumar की फिल्म Jolly LLB 2 की रिलीज को 8 साल हो गए हैं। यह फिल्म 10 फ़रवरी 2017 को रिलीज हुई थी। जानिए फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें...
बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने 'जॉली एलएलबी 2' की शूटिंग रिकॉर्ड 30 दिन में पूरी कर ली थी।
'जॉली एलएलबी 2' ने 3 दिन में 50.46 करोड़ कमाते हुए पहले पार्ट यानी अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (48.7 करोड़) को पार कर लिया था।
'जॉली एलएलबी 2' ने भारत में नेट 117 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 197.34 करोड़ रुपए रही थी।
'जॉली एलएलबी 2' को पाकिस्तान में बैन किया गया था। इसकी बड़ी वजह फिल्म में कश्मीर मुद्दे को लेकर दिखाए गए सीन थे।
अरशद वारसी ने एक बातचीत में बताया था कि उन्हें 'जॉली एलएलबी 2' की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। इसलिए उन्होंने फिल्म ठुकराई और डायरेक्टर सुभाष घई को अक्षय कुमार का नाम सुझाया था।
नांदेड़ के वकील अजय कुमार वाघमारे ने फिल्म पर इंडियन लीगल प्रोफेशन और जुडिशल सिस्टम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था।कोर्ट ने फिल्म से 4 सीन हटाने के निर्देश दिए थे।
फिल्म में अक्षय ने एक ही तरह के जूते पहने हैं। अन्नू कपूर ने एक सीन में इस पर कमेंट किया था। इसे लेकर फुट वियर कंपनी बाटा ने ऐतराज जताते हुए मेकर्स पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।