देश की सबसे सफल हीरोइन, 9 साल में दीं 16 सुपरहिट, 2 हुईं 900 करोड़ पार
Hindi

देश की सबसे सफल हीरोइन, 9 साल में दीं 16 सुपरहिट, 2 हुईं 900 करोड़ पार

रश्मिका मंदाना की मूवी Chhaava रिलीज हो गई है। 28 साल की रश्मिका फिल्मों में 9 साल से एक्टिव हैं और अब तक 16 सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुकी हैं। देखें उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट..

रश्मिका की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही
Hindi

रश्मिका की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही

रश्मिका ने 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से डेब्यू किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 36.8 करोड़ रुपए कूटे थे।

Image credits: Social Media
2017 में आई रश्मिका मंदाना की दोनों फ़िल्में सक्सेसफुल
Hindi

2017 में आई रश्मिका मंदाना की दोनों फ़िल्में सक्सेसफुल

रश्मिका 2017 में कन्नड़ की 2 मूवी 'अंजनिपुत्र' (सुपरहिट), चमक' (ब्लॉकबस्टर) में दिखीं। दोनों मूवीज का बजट क्रमशः 17 करोड़ और 7 करोड़ और कमाई क्रमशः 43.4 करोड़ और 22.3 करोड़ रुपए रही थी।

Image credits: Social Media
रश्मिका मंदाना ने 2018 में 3 में से 2 ब्लॉकबस्टर दीं
Hindi

रश्मिका मंदाना ने 2018 में 3 में से 2 ब्लॉकबस्टर दीं

2018 में रश्मिका तेलुगु की ब्लॉकबस्टर 'चलो', 'गीता गोविंदम' और फ्लॉप 'देवदास' में दिखीं। क्रमशः 25 CR, 20 CR और 40 CR में बनी इन फिल्मों ने 25 CR, 127 CR और 48 CR कमाए थे।

Image credits: Social Media
Hindi

2019 में रश्मिका मंदाना की 1 ब्लॉकबस्टर, 1 फ्लॉप फिल्म आई

रश्मिका 2019 में कन्नड़ की 'यजमान' (ब्लॉकबस्टर) और तेलुगु की 'डियर कॉमरेड' (फ्लॉप) में काम किया, जो क्रमशः 25 करोड़ और 36 करोड़ में बनी थी। इनकी कमाई क्रमशः 52 CR और 37 CR रही थी।

Image credits: Social Media
Hindi

रश्मिका मंदाना ने 2020 में दो सफल फ़िल्में दीं

2020 में रश्मिका 2 तेलुगु मूवी 'सरिलेरू नीकेव्वरु' (ब्लॉकबस्टर), 'भीष्मा' (सुपरहिट) में दिखीं, जो क्रमशः 90 CR और 25 CR में बनी थीं। इनकी कमाई क्रमशः 227 CR और 50 CR रही थी।

Image credits: Social Media
Hindi

2021 में रश्मिका मंदाना की 3 हिट फ़िल्में आईं

रश्मिका 2021 में 2 हिट कन्नड़ की 'पोगारू', तमिल की 'सुल्तान' और सुपरहिट 'पुष्पा: द राइज' (तेलुगु) में दिखीं, जिनका बजट 25 CR, 25 CR, 200 CR और कमाई  45 CR, 40 CR और 365 CR रही थी।

Image credits: Social Media
Hindi

रश्मिका मंदाना की 2022 में आई 3 में से 2 फ़िल्में फ्लॉप हुईं

रश्मिका 2022 में 2 डिजास्टर 'अदावल्लु मीकू जोहारलु' फ्लॉप' (तेलुगु), गुडबाय (हिंदी),  एक ब्लॉकबस्टर 'सीता रामम' (तेलुगु) में दिखीं, जिनकी कमाई क्रमशः 13.5 CR, 11 CR, 96 CR रही थी।

Image credits: Social Media
Hindi

2023 में रश्मिका मंदाना की तीनों फ़िल्में सफल रहीं

2023 में रश्मिका ने 2 हिट 'वरिसू'(तमिल), 'मिशन मजनू' (हिंदी-OTT) और एक ब्लॉकबस्टर दीं। 180 CR में बनी 'वारिसू' ने 303 CR और 150 CR में बनी 'एनिमल' ने 901 CR कमाए थे।

Image credits: Social Media
Hindi

2024 में रश्मिका मंदाना की एक फिल्म आई, वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई

2024 में रश्मिका मंदाना ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2 : द रूल' में दिखीं। लगभग 500 करोड़ में बनी इस फिल्म ने तकरीबन 1742.1 करोड़ रुपए कमाए।

Image credits: Social Media

किसी महल से कम नहीं है Chiranjeevi का बंगला, देखें 7 Inside Photos

वो एक्टर, जो हीरो बन छाया, विलेन बना तो सुपरस्टार्स तक का हिलाया तख्त

वो सीक्वल, जिसने 3 दिन में पहले पार्ट को पछाड़ा, पाकिस्तान में हुई बैन!

टेडी बियर में समाई लड़की की आत्मा...खुला भयानक राज, कौन-सी है वो फिल्म?