South Cinema

10 साल में थलापति विजय ने खड़ा किया HIT का पहाड़, बस एक फिल्म फ्लॉप हुई

Image credits: Instagram

थलापति विजय की फिल्मों की धूम

थलापति विजय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं। बीते 10 साल में उनकी 12 फ़िल्में रिलीज हुईं और इनमें से सिर्फ एक फ्लॉप रही है।

Image credits: Instagram

2014 में थलापति विजय की दो फिल्में आईं

2014 में थलापति विजय की दो फ़िल्में 'जीला' और 'कथ्थी' तिलीज हुईं। जीला वर्ल्डवाइड लगभग 85 करोड़ कमाकर हिट रही थी, जबकि करीब 128 करोड़ रुपए कमाकर 'कथ्थी' ब्लॉकबस्टर हुई थी।

Image credits: Instagram

विजय की 'पुली' फ्लॉप तो 'थेरी' सुपरहिट थी

थलापति विजय की 'पुली' (2015) लगभग 102 करोड़ रुपए कमाने के बावजूद फ्लॉप रही थी तो वहीं सुपरहिट 'थेरी' (2016) ने तकरीबन 143.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: Instagram

2017 में विजय ने एक हिट, एक ब्लॉकबस्टर दी

2017 में विजय की हिट फिल्म 'भैरवा' आई, जिसने करीब 111 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, इसी साल वे ब्लॉकबस्टर 'मेर्सल' में दिखाई दिए, जिसने 244.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Image credits: Instagram

विजय की 'सरकार' हिट, बिगिल सुपरहिट

विजय ने 2018 मे हिट 'सरकार' में काम किया, जिसने 252 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, 2019 में उन्हें सुपरहिट 'बिगिल' में देखा गया, जिसकी कमाई 295.85 करोड़ रुपए रही थी।

Image credits: Instagram

ब्लॉकबस्टर 'मास्टर' के लीड हीरो विजय

थलापति विजय की 2021 में आई 'मास्टर' लगभग 223 करोड़ कमाकर ब्लॉकबस्टर रही। हालांकि, 2022 में रिलीज हुई उनकी 'बीस्ट' एवरेज थी, जिसने 216.58 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

2023 में विजय की एक सुपरहिट,एक ब्लॉकबस्टर

2023 में विजय सुपरहिट 'वारिसू' में नजर आए, जिसकी कमाई 300 करोड़ रुपए थी। उनकी हालिया रिलीज 'Leo' 479.90 करोड़ रुपए कमा चुकी है और ब्लॉकबस्टर हो गई है।

Image credits: Instagram