अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाकर बैठी है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा भी हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के 18वें दिन क कलेक्शन क आंकड़ा सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 18वें दिन 33.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
पुष्पा 2 के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो sacnilk.com की रिपोर्ट्स के हिसाब से फिल्म ने 1062.9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, हिंदी में टोटल 679.65 करोड़ कमा लिए है।
आपको बता दें कि पुष्पा 2 साल 2024 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने 1062.9 करोड़ का बिजनेस किया है।
इतना ही नहीं पुष्पा 2 हिंदी में अबतक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म स्त्री 2 को पछाड़ते हुए नंबर 1 पोजीशन हासिल कर ली है।
पुष्पा 2 ने हिंदी में 679.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, स्त्री 2 ने हिंदी में 627.02 करोड़ कमाए थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। बाहुबली 2 को फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 ने 1031 करोड़ कमाए थे।