South Cinema

हिट मशीन हैं रश्मिका मंदाना, 7 साल में दे चुकीं 13 सुपरहिट फ़िल्में

Image credits: Instagram

7 साल में 13 सुपरहिट देने वाली एक्ट्रेस

डीपफेक वीडियो की शिकार हुईं रश्मिका मंदाना वह हिट मशीन हैं, जो 7 साल में 13 सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुकी हैं। खास बात यह है कि इस पीरियड में उनकी 18 फ़िल्में आ चुकी हैं।

Image credits: Instagram

रश्मिका मंदाना का ब्लॉकबस्टर डेब्यू

रश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किटी पार्टी' से डेब्यू किया था, जिसके डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी थे। रक्षित शेट्टी स्टारर यह फिल्म 50 करोड़ कमाकर ब्लॉकबस्टर रही थी।

Image credits: Instagram

2017 में रश्मिका मंदाना की 2 फिल्में आईं

रश्मिका 2017 में दो कन्नड़ फिल्मों में दिखीं। इनमें से 'अंजनी पुत्र' 18 करोड़ कमाकर सुपरहिट रही तो वहीं फ्लॉप 'चमक' ने महज 3.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: Instagram

रश्मिका मंदाना ने 2018 में दो सुपरहिट दीं

2018 में रश्मिका ने तेलुगु फिल्मों 'चलो' (सुपरहिट), 'गीता गोविंदम' (ब्लॉकबस्टर) और देवदास (एवरेज) में काम किया। तीनों फिल्मों ने क्रमशः 24 करोड़, 132 करोड़ और 45 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

2019 में रश्मिका मंदाना दो फिल्मों में दिखीं

रश्मिका को 2019 में कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर 'यजमान' और तेलुगु डिजास्टर 'डियर कॉमरेड' में देखा गया। दोनों फिल्मों की कमाई क्रमशः 50 करोड़ और 37.33 करोड़ रुपए रही थी।

Image credits: Instagram

रश्मिका मंदाना के नाम रहा 2020

2020 में रश्मिका ने ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर 'सरिलेरू नीकेववारू' और हिट 'भीष्मा' में काम किया। दोनों तेलुगु फिल्मों का कलेक्शन क्रमशः 260 करोड़ और 40 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Instagram

2021 में भी छाई रहीं रश्मिका मंदाना

2021 में रश्मिका कन्नड़ हिट 'पोगारू', तमिल हिट 'सुल्तान' और तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा : द राइज' में दिखीं। तीनों फिल्मों ने क्रमशः 45 करोड़, 55 करोड़ और 265 करोड़ रुपए कमाए।

Image credits: Instagram

2022 में रश्मिका मंदाना की सिर्फ एक फिल्म चली

2022 में रश्मिका तेलुगु फ्लॉप 'Aadavallu Meeku Johaarlu, ब्लॉकबस्टर ‘सीता रामम’, हिंदी फ्लॉप 'गुड बाय' में दिखीं। फिल्मों की कमाई क्रमशः 3.6 करोड़, 91.4 करोड़ और 8.74 करोड़ रुपए रही।

Image credits: Instagram

2023 में दो फिल्मों में दिख चुकीं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना 2023 में तमिल फिल्म 'वारिसू' में नजर आईं जो सुपरहिट रही। फिल्म ने 300 करोड़ रुपए कमाए थे। उनकी हिंदी फिल्म 'मिशन मजनू' OTT पर आई थी।

Image credits: Instagram