South Cinema

बॉक्स ऑफिस हिलाएंगी यश की 5 अपकमिंग फ़िल्में, एक देश की सबसे महंगी होगी

Image credits: Social Media

38 साल के हुए KGF स्टार यश

KGF जैसी फिल्मों के एक्टर रॉकस्टार यश 38 साल के हो गए हैं। उन्होंने पर्दे पर अब तक 19 फिल्मों में काम किया, जिनमें KGF फ्रेंचाइजी, मास्टरपीस और गुगली जैसी कन्नड़ फ़िल्में शामिल हैं।

Image credits: Social media

1215 करोड़ कमाने वाली फिल्म दे चुके

यश ने 2022 में वर्ल्डवाइड 1215 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म 'KGF Chapter 2' दी थी। यह RRR के बाद उस साल की दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म थी।

Image credits: Social Media

रॉकस्टार यश की आने वाली फ़िल्में

रॉकस्टार यश आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं। उनकी 5 बड़ी फ़िल्में कतार में हैं, जिनसे काफी उम्मीद जताई जा रही है।

Image credits: Social Media

2024 में आएगी 'गुगली 2'

2024 में यश को पवन वादेयर के निर्देशन वाली कन्नड़ फिल्म 'गुगली 2' में देखा जाएगा, जिसमें उनकी को-एक्ट्रेस कृति खरबंदा हैं। यह 2013 में आई ब्लॉकबस्टर 'गुगली' की सीक्वल है।

Image credits: Social Media

'माय नेम इज किराटका' भी इसी साल आएगी

यश को इसी साल कन्नड़ फिल्म 'माय नेम इज किराटका' में भी देखा जाएगा। अनिल कुमार इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और नंदिता श्वेता यश की हीरोइन होंगी।

Image credits: Social Media

टॉक्सिक में नज़र आएंगे रॉकस्टार यश

डायरेक्टर गीता मोहनदास की कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की मुख्य भूमिका होगी और करीना कपूर इसमें उनकी हीरोइन होंगी। यह फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती हैं।

Image credits: Social Media

रामायण में रावण का रोल कर रहे यश

चर्चा है कि नितेश तिवारी की महत्वकांक्षी हिंदी फिल्म 'रामायण' में यश रावण का रोल करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि 700 कारोड़ में बन रही 'रामायण' भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी।

Image credits: Social Media

KGF फ्रेंचाइजी के साथ वापसी करेंगे यश

रॉकस्टार यश अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी 'KGF' के तीसरे पार्ट के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने आएंगे। प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में प्रभास की भी अहम् भूमिका हो सकती है।

Image credits: Social Media