राम चरण की गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी पंसद किया गया। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। इससे पहले जानते हैं राम चरण की सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में...
2022 में आई राम चरण की फिल्म आरआरआर ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 1291.2 करोड़ कमाए थे।
राम चरण की 2018 में आई फिल्म रंगस्थलम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। 65 करोड़ क बजट वाली फिल्म ने 220.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
राम चरण की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मगधीरा 2009 में आई थी। सिर्फ 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 146 करोड़ का कारोबार किया था
2016 में आई राम चरण की फिल्म ध्रुवा ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। 55 करोड़ के बजट इस फिल्म ने 101.7 करोड़ का बिजनेस किया था।
2019 में आई राम चरण की फिल्म विनय विधेय राम का बजट 85 करोड़ था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
राम चरण की फिल्म येवाडू 2014 में रिलीज हुई थी। 35 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 85.2 करोड़ का बिजनेस किया था।
राम चरण की फिल्म नायक 2013 में रिलीज हुई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 83.2 करोड़ का कारोबार किया था।
2012 में आई राम चरण की फिल्म रच्चा को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने 82.4 करोड़ का कलेक्शन किया था।