South Cinema

दनादन नोट छापेगी रश्मिका मंदाना की 7 अपकमिंग फिल्में, BO होगा मालामाल

Image credits: instagram

HIT मशीन रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना की झोली में एक के बाद फिल्में आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी किटी में करीब 7 फिल्में हैं। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के नाम…

Image credits: instagram

सलमान खान की सिकंदर में रश्मिका मंदाना

सलमान खान की फिल्म सिकंदर में रश्मिका मंदाना को कास्ट किया गया है। रश्मिका के नाम की घोषणा मेकर्स ने गुरुवार को की थी। फिल्म 2025 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Image credits: instagram

विजय देवरकोंडा संग नई फिल्म

विजय देवरकोंडा के गुरुवार को जन्मदिन के मौके पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की थी। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में रश्मिका मंदाना को लिया जा रहा है।

Image credits: instagram

पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना

मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज हो रही हैं।

Image credits: instagram

रश्मिका मंदाना की The Girlfriend

रश्मिका मंदाना की फिल्म The Girlfriend भी इसी साल रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म के लीड हीरो की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म की शूटिंग जारी है।

Image credits: instagram

छावा में रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म छावा में भी नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय  नहीं है।

Image credits: instagram

कुबेरा में धनुष के साथ रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना की झोली में साउथ स्टार धनुष की फिल्म कुबेरा भी है। इस तेलुगु फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है। फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस होना बाकी है।

Image credits: instagram

प्रभास के साथ रश्मिका मंदाना

कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना को डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म स्पिरिट में प्रभास के साथ कास्ट किया जा रहा है। अभी घोषणा होना बाकी है।

Image credits: instagram