Hindi

कौन है यह एक्ट्रेस, जिसने बेटे के सामने पति को Kiss कर मचा दिया तहलका!

Hindi

अमाला पॉल ने बार दिखाई बेटे की शक्ल

साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल ने पहली बार अपने तीन महीने के बेटे की शक्ल सोशल मीडिया पर दिखाई है। तस्वीरों में उनके पति जगत देसाई भी नज़र आ रहे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

पति जगत देसाई को Kiss करती भी नज़र आईं अमाला

रविवार को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए अमाला पॉल ने बेटे की शक्ल दिखाने के लिए जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में वे और उनके पति जगत देसाई एक-दूसरे Kiss करते दिख रहे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

जून में मां बनी थीं अमाला पॉल

एक्ट्रेस अमाला ने 11 जून को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, "बेटा हुआ है। हमारे लिटिल मिरेकल इलाई से मिलिए। 11.06.2024 को पैदा हुआ।"

Image credits: Instagram
Hindi

अमाला पॉल ने नवम्बर 2023 में की दूसरी शादी

32 साल की अमाला पॉल ने 5 नवम्बर 2024 को एंटरप्रेन्योर जगत देसाई से दूसरी शादी की। उनकी पहली शादी डायरेक्टर ए.एल. विजय से 2014 में हुई थी और 2017 में उनका तलाक हो गया था।

Image credits: Instagram
Hindi

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल मानी जाती हैं अमाला पॉल

अमाला पॉल को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल के तौर पर देखा जाता है। उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं, जिनमें वे काफी हद तक दीपिका की तरह ही दिखती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

बॉलीवुड फिल्म 'भोला' में काम कर चुकी हैं अमाला पॉल

वैसे तो अमाला पॉल मूल रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों की हीरोइन हैं। लेकिन उन्हें तेलुगु फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वे अजय देवगन स्टारर हिंदी फिल्म 'भोला' में भी नज़र आ चुकी हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

अमाला पॉल की अपकमिंग फिल्म

अमाला पॉल को पिछली बार मलयालम फिल्म 'लेवल क्रॉस' में देखा गया था, जो जुलाई में रिलीज हुई थी। उनकी अगली मलयालम फिल्म 'Dvija' है, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है।

Image Credits: Instagram