South Cinema

300 Cr का बजट, लीड रोल में सुपरस्टार, तब भी सबसे बड़ी Flop रही ये मूवी

Image credits: instagram

2022 में कई फिल्में हुई फ्लॉप

कोरोना महामारी के बाद 2022 में रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। साउथ के साथ ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी मूवीज को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाए।

Image credits: instagram

2022 की साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप

2022 में आई प्रभास की फिल्म राधे श्याम को साउथ सिनेमा की सबसे फ्लॉप फिल्म माना जाता है। फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में थी।

Image credits: instagram

300 करोड़ के बजट में बनी थी राधे श्याम

प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम को 300 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

Image credits: instagram

प्रभास की राधे श्याम को करोड़ों का नुकसान

प्रभास की फिल्म राधे श्याम से मेकर्स को करीब 170 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि, इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। फिल्म ने दुनियाभर में 130 करोड़ कमाए थे।

Image credits: instagram

हिंदी-तेलुगु में एक साथ शूट हुई थी राधे श्याम

राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म राधे श्याम को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था। फिल्म में भाग्यश्री, कुणाल रॉय कपूर, सत्यराज, जगपति बाबू, सचिन खेडेकर भी थे।

Image credits: instagram

प्रभास की राधे श्याम सबसे महंगी फिल्म

300 करोड़ के बजट में बनी यह सबसे महंगी तेलुगु फिल्म थी। हालांकि, यह एक बड़ी फ्लॉप रही, जिसने भारत में केवल 101 करोड़ रुपए की शुद्ध कमाई की और विदेशों में अनुमानित 25 करोड़ कमा पाई।

Image credits: instagram

बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप प्रभास

प्रभास की आखिरी हि ट 2017 में आई फिल्म बाहुबली 2 थी। इसके बाद उनकी आई उनकी फिल्म साहो, राधे श्याम और आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई।

Image credits: instagram

प्रभास की अपकमिंग फिल्में

प्रभास पर मेकर्स ने करोड़ों का दांव लगाया है। उनकी अपकमिंग फिल्में है सालार, कल्कि 2898 एडी और स्पिरिट हैं। उनकी फिल्म सालार 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 

Image credits: instagram