थलापति विजय अच्छे खासे फिल्मी खानदान से हैं, लेकिन उन्होंने अपने दम पर अपना नाम बनाया। उन्होंने बिना खानदान के नाम यूज कर स्ट्रगल किया।
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट थलापति विजय ने फिल्मों में काम किया। इसके एवज में उन्हें 500 रुपए मिलते थे। वे अपना काम पूरी ईमानदारी से करते थे।
थलापति विजय ने 80 के दशक में एक बाल कलाकार के रूप में सफर शुरू किया था। तमिल फिल्म निर्माता एसए चंद्रशेखर के बेटे, विजय की पहली फिल्म वेट्री 1984 में रिलीज थी।
90 के दशक में थलापति विजय को लीड रोल प्ले करने का मौका मिला। उन्होंने कई नामी फिल्मों में लीड रोल प्ले किया।
कम ही लोग जानते हैं कि थलापति विजय ने 30 साल का होने से पहले ही 25 हिट फिल्में दी थी। ये रिकॉर्ड अभी भी उनके ही नाम है।
आपको बता दें कि थलापति विजय तमिल फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्में अन्य भाषाओं के साथ हिंदी में भी डब होकर रिलीज होती है।
90 के दशक में थलापति विजय ने जबरदस्त स्टारडम हासिल किया। कहा जाता है कि 2010 के बीच उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन को पीछे छोड़ दिया था।
थलापति विजय की बॉक्स ऑफिस पर हमेशा धाक देखने को मिली। उन्होंने थुप्पाक्की, मेर्सल, सरकार, बिगिल और मास्टर जैसी लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।
थलापति विजय देश के सबसे महंगे हीरो हैं। खबर है कि विजय ने लोकेश कनगराज की फिल्म लियो के लिए 200 करोड़ रुपए भारी भरकम रकम चार्ज की है।