South Cinema

वो हीरो जिसने खूंखार विलेन बन लगाई दहाड़, सिर्फ 3 मूवी से कमाए 2000 CR

Image credits: instagram

साउथ का हीरो जो विलेन बन छाया

साउथ फिल्मों में कई खूंखार विलेन देखने को मिलते हैं। हालांकि, एक एक्टर ऐसा है जो हीरो से ज्यादा विलेन बन बॉक्स ऑफिस पर छाया और ये है विजय सेतुपति।

Image credits: instagram

49 साल के हुए विजय सेतुपति

साउथ फिल्मों के खूंखार विलेन विजय सेतुपति 49 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1978 में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले वह सेल्समैन का काम करते थे।

Image credits: instagram

निगेटिव रोल में विजय सेतुपति

विजय सेतुपति ने कुछ फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया। इनमें विक्रम से लेकर जवान, विक्रम वेधा, पेट्टा आदि शामिल हैं। जानते हैं इन मूवीज के बारे में।

Image credits: instagram

फिल्म जवान

2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म जवान में विजय सेतुपति ने खूंखार विलेन का रोल प्ले किया था। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1148 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Image credits: instagram

फिल्म विक्रम

कमल हासन की फिल्म विक्रम 2022 में आई थी। इसमें विजय सेतुपति विलेन बने थे। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 435 करोड़ का बिजनेस किया था।

Image credits: instagram

फिल्म मास्टर

2021 में आी थलापति विजय की फिल्म मास्टर में भी विजय सेतुपति विलेन बने और छा गए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया। 135 करोड़ के बजट वाली मास्टर ने 300 करोड़ की कमाई की थी।

Image credits: instagram

फिल्म उपेना

2021 में आई पंजा वैष्णव तेज की फिल्म उपेना में विजय सेतुपति ने दमदार विलेन का रोल किया था। 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

Image credits: instagram

फिल्म पेट्टा

रजनीकांत की 2019 में आई फिल्म पेट्टा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर किया था। फिल्म में विजय सेतुपति का किरदार देखने लायक था। 160 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 250 करोड़ का बिजनेस किया था।

Image credits: instagram

विक्रम वेधा

2017 में आई आर माधवन और विजय सेतपुति की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 11 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 60 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Image credits: instagram

फिल्म सुंदरपंडियन

विजय सेतुपति के विलेन रोल वाली फिल्म सुंदरपंडियन भी धमाका साबित हुई थी। 5 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 44 करोड़ का बिजनेस किया था।

Image credits: instagram