TV

YRKKH-GHKKPM से Anupama तक, 9 TV शो में आएंगे 9 Big Twist

Image credits: Star plus and Colors

बड़ा लव ट्रायंगल

ईशा ने अब तेरे इश्क में घायल की पूरी कहानी बदल दी है। क्योंकि उसका कहना है कि वो अरमना नहीं बल्कि वीर से प्यार करती है। इस तरह से शो में एक बड़ा लव ट्रायंगल बनता नजर आ रहा है।

Image credits: voot

बुरी फंसी बेला

बेकाबू बेला के परी होने का राज खुल गया है और अब वो रक्षसों के परिवार में बुरी तरह फंस गई है। अब रानव ही है जो पल-पल बेला की रक्षा करता नजर आने वाला है।

Image credits: Colors TV

नागिन का इंतकाम शुरू

नागिन-6 में प्रगति को अब आखिरकार पता चल रहा है कि वो ही शेषनागिन प्रथा है। अब आगे वाले हफ्ते में नागिन का इंतकाम शुरू होने वाला है। क्योंकि उसे पिछले जन्म का सबकुछ याद आ गया है।

Image credits: Colors TV

नहीं हारेगी सई

गुम है किसी के प्यार में सत्या अपनी मेंटल कंडीशन के कारण सई को अब्यूज करेगा। लेकिन सई हर नहीं मानेगी वो उसे इलाज के लिए जर्मनी लेकर जाएगी।

Image credits: star plus

मंजरी कराएगी मिलन!

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु करीब आ रहे हैं। लेकिन अभिनव इससे आगबबूला होगा तो वहीं मंजरी दोनों को मिलाने के लिए आरोही को रास्ते से हटाएगी।

Image credits: star plus

प्राची का दूल्हा

टीवी शो कुमकुम भाग्य में प्राची की शादी हो रही है लेकिन अब उसका दूल्हा बदलने वाला है। एंड मूमेंट पर मंडप में रणबीर को हम अक्षय की जगह लेते देखेंगे।

Image credits: zee tv

लक्ष्मी को धोखा

भाग्यलक्ष्मी में अब ऋषि, विक्रांत को दूसरी लड़की के साथ रूम में रोमांस करता देखेगा। इस धोखे के बारे में अब ऋषि, लक्ष्मी को शादी के पहले बनाने जा रहा है।

Image credits: zee tv

तेजी बनेगी विलेन

कथा को विआन के प्यार का अहसास हो चुका है और दोनों आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन तेजी को ये रास नहीं आएगा। अब तेजी, कथा को घर से निकालने की प्लानिंग करेगी।

Image credits: sony live

काव्या होगी बेघर

जैसा कि काव्या प्रेग्नेंट है। लेकिन वनराज के इस बच्चे से हर कोई दुखी है। काव्या का मजाक उड़ाया जाएगा और इसीलिए वो अब शाह हाउस छोड़कर चली जाएगी।

Image credits: star plus