Hindi

कौन है बिग बॉस 17 की यह कंटेस्टेंट, जो कभी अजय देवगन की हीरोइन थी

Hindi

Bigg Boss 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री

पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई 'बिग बॉस 17' के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले ली है।

Image credits: instagram
Hindi

कभी मनस्वी ममगई ने छोड़ा था 'बिग बॉस 17'

मनस्वी ममगई पहले 'बिग बॉस 17' में पहले दिन ही कंटेस्टेंट के तौर पर आने वाली थीं। लेकिन प्रीमियर से एक दिन पहले ही उन्होंने शो छोड़ दिया था।

Image credits: instagram
Hindi

दिल्ली में जन्मी मनस्वी ममगई

मनस्वी ममगई का जन्म 10 अक्टूबर 1989 को नई दिल्ली में हुआ था। हालांकि, उनका पालन-पोषण चंडीगढ़ में हुआ। मनस्वी के पिता कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में थे, जबकि मां टीचर रही हैं।

Image credits: instagram
Hindi

16 की उम्र से मॉडलिंग कर रहीं मनस्वी ममगई

मनस्वी ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनकी मां ने पिता को छोड़ा और दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं।

Image credits: instagram
Hindi

2010 में मिस इंडिया बनी मनस्वी ममगई

मनस्वी ममगई ने 2010 में मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने मिस वर्ल्ड कम्पटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन वे खिताब से चूक गई थीं।

Image credits: instagram
Hindi

डोनाल्ड ट्रम्प के लिए परफॉर्म कर चुकीं मनस्वी ममगई

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने तो मनस्वी ममगई ने उनकी इनॉगुरेशन सेरेमनी में परफॉर्म किया था। उनके पिता शलभ कुमार ट्रम्प की ट्रांजिशन टीम के प्रमुख सदस्य हैं।

Image credits: instagram
Hindi

भारत की इवांका कही जाती हैं मनस्वी ममगई

मनस्वी ममगई को अमेरिका में भारत की इवांका कहा जाता है। वे इसे तारीफ़ के तौर पर लेती हैं। एक बातचीत में उन्होंने कहा था, "इवांका भी ग्लैमर वर्ल्ड में थीं और देखिए आज वे कहां हैं।"

Image credits: instagram
Hindi

मनस्वी ममगई अजय देवगन की फिल्म में नजर आईं

मनस्वी ममगई ने अजय देवगन स्टारर फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि, प्रभु देवा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Image Credits: instagram