TV

हर दिन कितना कमाती हैं एकता कपूर, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Image credits: Social Media

49 साल की हुईं एकता कपूर

टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई हुआ। वे दिग्गज बॉलीवुड स्टार जीतेंन्द्र की बेटी हैं। उनकी मां शोभा कपूर प्रोड्यूसर और भाई तुषार कपूर एक्टर हैं।

Image credits: Social Media

एकता कपूर क्या करती हैं?

एकता कपूर जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं। वे टीवी शो और फिल्मों के प्रोडक्शन के लिए जानी जाती हैं। टीवी पर आने वाले ज्यादातर शोज एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर से ही निकलते हैं।

Image credits: Social Media

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं एकता कपूर

एकता कपूर के पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे तकरीबन 95 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। बीते कुछ सालों में उनकी नेट वर्थ 25 फीसदी बढ़ी है।

Image credits: Social Media

हर दिन कितनी कमाई करती हैं एकता कपूर

बताया जाता है कि एकता कपूर की सालाना कमाई करीब 30 करोड़ रुपए है। यानी वे हर महीने लगभग 2.50 करोड़ और हर दिन तकरीबन 8.33 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं।

Image credits: Social Media

25 करोड़ के घर में रहती हैं एकता कपूर

एकता कपूर का बंगला कृष्णा 1.5 एकड़ में फैला है, जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 25 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा उन्होंने साउथ मुंबई में भी 30 करोड़ की कीमत वाला एक घर खरीदा है।

Image credits: Social Media

करोड़ों की कीमत का है एकता कपूर का ऑफिस

एकता कपूर का आफिस 'बालाजी टेलीफिल्म्स का ऑफिस मुंबई के अंधेरी में है। बताया जाता है कि उन्होंने यह कमर्शियल बिल्डिंग 2018 में 60 करोड़ रुपए में खरीदी थी।

Image credits: Social Media

एकता कपूर के पास करोड़ों की लग्जरी कारें

एकता कपूर का गैरेज 70 लाख की जैगुआर F-Pace, 1.86 करोड़ की मर्सिडीज बेंज S-क्लास बेबैक S 500 और 3.57 करोड़ की बेंटले कॉन्टिनेंटल GT जैसी कारों से भरा हुआ है।

Image credits: Social Media

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस का सालाना रेवेन्यू

बताया जाता है कि प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स से होने वाला सालाना रेवेन्यू 422 करोड़ रुपए है। उनके Alt Balaji ने 2022 में 102.6 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया था।

Image credits: Social Media

एकता कपूर बिन ब्याही मां हैं

एकता कपूर ने अब तक शादी नहीं की है। लेकिन वे एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम रवि कपूर है, जिसका जन्म 27 जनवरी 2019 को सेरोगेसी से हुआ था।

Image credits: Social Media