TV

ग़दर 2 से OMG 2 तक अक्टूबर में OTT पर आ रहीं ये 8 फ़िल्में और वेब सीरीज

Image credits: Instagram

गैंगस्टर गंगा

सुप्रिया पाठक और वीर राजवंत स्टारर इस फिल्म का निर्देशन साहिल राकेश ग्रोवर ने किया है। 4 अक्टूबर से इस फिल्म की स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी।

Image credits: Instagram

खुफिया

यह फिल्म तब्बू और अली फजल जैसे स्टार्स से सजी है। विशाल भारद्वाज इसके डायरेक्टर हैं। 5 अक्टूबर से इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Image credits: Instagram

मिस शेट्टी मिस्टर पोलीशेट्टी

महेश बाबू के निर्देशन में बनी यह तेलुगु फिल्म 5 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी और नवीन पोलीशेट्टी की मुख्य भूमिका है।

Image credits: Instagram

ग़दर 2

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'ग़दर 2' 6 अक्टूबर से जी5 पर उपलब्ध होगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  फिल्म में सनी देओल की मुख्य भूमिका है।

Image credits: Instagram

मुंबई डायरीज सीजन 2

कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना और टीना देसाई स्टारर यह वेब सीरीज 6 अक्टूबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रहेगी।

Image credits: Instagram

OMG 2

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। 8 अक्टूबर से इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Image credits: Instagram

सुल्तान ऑफ़ दिल्ली

13 अक्टूबर से इस वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। सीरीज में ताहिर राज भसीन, अनजुमम, विनय पाठक जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

Image credits: Instagram

मास्टर पीस

यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा 25 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। मलयालम की इस वेब सीरीज को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी देखा जा सकता है।

Image credits: Instagram