TV

मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप? इस एक बयान ने मचा दी खलबली

Image credits: Instagram

क्या मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया?

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शादी पर बात करती नज़र आ रही हैं। इसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है।

Image credits: Instagram

आखिर कहां का है मलाइका अरोड़ा का वायरल वीडियो?

मलाइका अरोड़ा का वायरल वीडियो 'झलक दिखला जा सीजन 11' के सेट का है, जो इसके निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मलाइका इस शो पर बतौर जज नजर आ रही हैं।

Image credits: Instagram

वीडियो में मलाइका अरोड़ा से क्या सवाल पूछा गया?

फराह खान ने मलाइका से पूछा, "2024 में क्या आप सिंगल पैरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पैरेंट कम एक्ट्रेस होने वाली हैं?" इस पर मलाइका कहती हैं, "फिर से मुझे किसी को गोद में लेना पड़ेगा?"

Image credits: Instagram

मलाइका अरोड़ा ने सवाल का मतलब पूछा

मलाइका अरोड़ा पूछती हैं, "इसका मतलब क्या है?" इस पर वहीं मौजूद गौहर खान बोलीं, "इसका मतलब है कि क्या आपकी शादी होने वाली है?" मलाइका कहती हैं, "अगर कोई है तो 100% मैं शादी करूंगी।"

Image credits: Instagram

मलाइका अरोड़ा के जवाब ने किया हैरान

50 साल की मलाइका अरोड़ा का जवाब सुनकर फराह बोलीं, "कोई है मतलब, बहुत हैं।" इस पर मलाइका ने कहा, "नहीं मतलब है कोई पूछे शादी के लिए, मैं कर लूंगी शादी।"

Image credits: Instagram

इंटरनेट यूजर्स को खटका मलाइका अरोड़ा का जवाब

मलाइका अरोड़ा का जवाब सुनकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "इसका अर्जुन के साथ ब्रेकअप हो गया क्या?" एक कमेंट है, "वह अर्जुन और शादी के बारे में बात क्यों नहीं करती?"

Image credits: Instagram

अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। उन्होंने 2019 में अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। इससे पहले मलाइका 18 साल तक अरबाज़ खान की पत्नी थीं, जिनसे उनका तलाक 2017 में हुआ।

Image credits: Instagram

21 साल के बेटे की मां हैं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा को अरबाज़ खान से अरहान खान नाम से बेटा है, जो 21 साल का हो चुका है। बात अरबाज़ की करें तो उन्होंने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से दूसरी शादी कर ली है।

Image credits: Instagram