TV

2023 में OTT पर आईं 10 सबसे बेहतरीन फ़िल्में, जानिए कहां देख सकते हैं?

Image credits: Twitter

IMDB ने जारी की OTT की 10 टॉप फिल्मों की लिस्ट

IMDB ने OTT प्लेटफॉर्म की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिसमें काजोल से लेकर करीना कपूर तक की फिल्मों ने जगह बनाई है।

Image credits: Twitter

1. Lust Stories 2

यह 4 शॉर्ट स्टोरीज की एंथोलॉजी है, जिसके अलग-अलग पार्ट में काजोल, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा और नीना गुप्ता जैसे स्टार्स नजर आए हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Image credits: Twitter

2. जाने जान

नेटफ्लिक्स की इस थ्रिलर फिल्म में करीना कपूर और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। यह 2017 में रिलीज हुई डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट X की रीमेक है।

Image credits: Twitter

3. मिशन मजनू

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Image credits: Twitter

4.बवाल

जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा है।

Image credits: Twitter

5. चोर निकल के भागा

फिल्म में यामी गौतम और सनी कौशल की मुख्य भूमिका है। अजय सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Image credits: Twitter

6. ब्लडी डैडी

फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र हैं और शाहिद कपूर की इसमें मुख्य भूमिका है। फ्रेंच फिल्म 'स्लीपलेस नाइट' की रीमेक 'ब्लडी डैडी' जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Image credits: Twitter

7. सिर्फ एक बंदा काफी है

फिल्म जी5 पर उपलब्ध है। इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की और मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी हैं। फिल्म की कहानी आसाराम बापू के केस से प्रेरित है।

Image credits: Twitter

8. गैसलाइट

सारा अली खान और विक्रांत मैसी स्टारर यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसे पवन कृपलानी ने डायरेक्ट किया है।

Image credits: Twitter

9. कथाल : अ जैकफ्रूट मिस्ट्री

नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह फिल्म एक सटायरिकल कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का डायरेक्शन यशोवर्धन मिश्रा ने किया है।

Image credits: Twitter

10. मिसेज अंडरकवर

जी5 की इस फिल्म का निर्देशन अनुश्री मेहता ने किया है और राधिका आप्टे ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। यह स्पाय-कॉमेडी फिल्म है।

Image credits: Twitter