कौन है ये शख्स जो करता है KBC में अमिताभ बच्चन को तैयार?
TV Aug 11 2023
Author: Anshika Shukla Image Credits:Social Media
Hindi
अमिताभ बच्चन के लुक को पसंद करते हैं फैंस
'कौन बनेगा करोड़पति' 14 अगस्त से अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो में फैंस को अमिताभ बच्चन का लुक काफी पसंद आता है।
Image credits: Social Media
Hindi
कौन करता है बिग बी को तैयार
लेकिन क्या आपको पता है कि कौन है शख्स जो स्क्रीन पर बिग बी को इतना अट्रैक्टिव और हैंडसम बनाता है।
Image credits: Social Media
Hindi
प्रिया पाटिल हैं बिग बी की स्टाइलिस्ट
शो पर अमिताभ बच्चन को 10 स्टाइलिस्ट की टीम तैयार करती है। इस बारे में खुद बिग बी की स्टाइलिस्ट ने बताया था। इस शो पर अमिताभ को रेडी करने वाली स्टाइलिस्ट का नाम है प्रिया पाटिल।
Image credits: Social Media
Hindi
मुंबई की रहने वाली हैं प्रिया
प्रिया पाटिल मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी, यूके और NIFT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) से पढ़ाई की है।
Image credits: Social Media
Hindi
कई देशों में काम कर चुकी हैं प्रिया
प्रिया न्यूयॉर्क और कई देशों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया पाटिल, अमिताभ बच्चन के साथ करीब 7-8 सालों से काम कर रही हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
प्रिया करती हैं बहुत मेहनत
प्रिया अमिताभ बच्चन को शो पर परफेक्ट लुक देने के लिए बहुत मेहनत करती हैं और यही है बिग बी के हैंडसम दिखने का राज।
Image credits: Social Media
Hindi
कहां से आते हैं बिग बी के कपड़े
कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन के कपड़े इटली से मंगाए जाते हैं। तो वहीं कोट में लगे बटन तुर्की और जापान से मंगवाए जाते हैं।