अदनान खान का शो 'प्रचण्ड अशोक' छोटे पर्दे पर फ्लॉप साबित हुआ था। ऐसे में यह एक महीने में ही बंद हो गया था।
विशाल आदित्य सिंह का शो 'चांद जलने लगा' भी कुछ ही महीनों में बंद हो गया।
निहारिका चौकसे का शो 'आईना: रूप नहीं हकीकत भी दिखाए' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। इस वजह से यह कुछ ही समय में फ्लॉप हो गया था।
अविनाश मिश्रा का शो 'मीठा खट्टा प्यार हमारा' टीवी पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ था। इस वजह से यह 3 महीने में ही ऑफ-एयर हो गया था।
टीवी शो 'मिश्री' भी कुछ ही महीनों में बंद हो गया था।
सायली सालुंखे स्टारर 'पुकार: दिल से दिल तक' टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। इस वजह से यह कुछ दिनों में ही बंद हो गया था।
निया शर्मा स्टारर 'सुहागन चुड़ैल' 2024 की मई में शुरू हुआ था और यह अक्टूबर में बंद हो गया था। इसकी टीआरपी भी कुछ खास नहीं थी।