Hindi

TV पर धमाकेदार होगा March, देखने मिलेंगे 7 नए शो, 1 का आएगा 7वां पार्ट

Hindi

TV पर शुरू हो रहे नए शोज

टीवी पर मार्च में करीब 7 नए शोज शुरू हो रहे हैं। इन शोज में मंगल लक्ष्मी के साथ एकता कपूर के शो नागिन का 7वां पार्ट भी शुरू होने जा रहा है।

Image credits: instagram
Hindi

1. मंगल लक्ष्मी

दीपिका सिंह का नया शो मंगल लक्ष्मी शुरू हो रहा है। यह शो दो बहनें मंगल और लक्ष्मी के बीच के बंधन पर बेस्ड है। यह शो कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है।

Image credits: instagram
Hindi

2. उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का सीरियल उड़ने की आशा 11 मार्च से प्रसारित होगा। यह शो स्टार प्लस के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

Image credits: instagram
Hindi

3. पागलपन मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे

कॉमेडी शो पागलपन मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे 9 मार्च से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। कॉमेडी एंटरटेनर को वीकेंड पर देखा जा सकता है। इसमें हुमा कुरैशी नजर आएंगी।

Image credits: instagram
Hindi

4.नागिन 7

एकता कपूर का सबसे पॉपुलर शो नागिन का सातवां सीजन फिर आ रहा है। दर्शक लंबे समय से नागिन के नए सीजन के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Image credits: instagram
Hindi

5.सुपरस्टार सिंगर

सुपरस्टार सिंगर शो 9 मार्च से शुरू होगा और इसमें जज के रूप में गायिका नेहा कक्कड़ और सुपर मेंटर्स के रूप में प्यारेलाल, कविता कृष्णमूर्ति, जावेद अख्तर शामिल होंगे।

Image credits: instagram
Hindi

6. खतरों के खिलाड़ी 14

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन शुरू हो रहा है। सीजन के कुछ प्रतियोगियों के नाम भी सामने आ चुके हैं।

Image credits: instagram
Hindi

7. हमारा प्यार खट्टा मीठा

हमारा प्यार खट्टा मीठा सीरियल में अविनाश मिश्रा और आर्ची सचदेवा लीड रोल में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यह शो भी मार्च में शुरू हो सकता है।

Image Credits: instagram