TV

कौन है एक्ट्रेस अश्विनी कलसेकर, जिसे नितेश पांडे ने दे दिया था तलाक

Image credits: ashwini kalsekar instagram

नितेश पांडे की पहली पत्नी है अश्विनी कलसेकर

एक्टर नितेश पांडे का बुधवार को निधन हो गया। आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी अश्विनी कलसेकर है, जो एक फेमस एक्ट्रेस हैं।

Image credits: ashwini kalsekar instagram

1998 में हुई थी नितेश पांडे-अश्विनी कलसेकर की शादी

नितेश पांडे-अश्विनी कलसेकर की शादी 1998 में हुई थी। हालांकि, शादी के 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

Image credits: ashwini kalsekar instagram

अश्विनी कलसेकर ने मुरली शर्मा से की दूसरी शादी

नितेश पांडे से तलाक होने के करीब 7 साल बाद अश्विनी कलसेकर ने एक्टर मुरली शर्मा से शादी की थी।

Image credits: ashwini kalsekar instagram

1995 में की अश्विनी कलसेकर ने एक्टिंग की शुरुआत

अश्विनी कलसेकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1995 में दूरदर्शन के सीरियल शांति से की थी, जिसमें मंदिरा बेदी लीड रोल में थी।

Image credits: ashwini kalsekar instagram

अश्विनी कलसेकर को मिली थी इस शो से पहचान

अश्विनी कलसेकर ने शांति के बाद कई सीरियलों में काम किया, लेकिन उन्हें असल पहचान एकता कपूर के शो ‘कसम से’ से मिली थी।

Image credits: ashwini kalsekar instagram

निगेटिव रोल में अश्विनी कलसेकर

टीवी सीरियल 'कसम से' में अश्विनी कलसेकर ने जिज्ञासा वालिया नाम का निगेटिव रोल प्ले किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।

Image credits: ashwini kalsekar instagram

अश्विनी कलसेकर को मिले फिल्मों के ऑफर

टीवी सीरियलों में काम करने के दौरान अश्विनी कलसेकर को फिल्मों के ऑफर्स भी मिले। उनकी पहली मूवी द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई थी।

Image credits: ashwini kalsekar nstagram

इन फिल्मों में किया अश्विनी कलसेकर ने काम

अश्विनी कलसेकर ने खाकी, किसना, स्पीड, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न्स, पोस्टर ब्वॉज, रहस्य, गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Image credits: ashwini kalsekar instagram

आखिरी बार इन फिल्मों में दिखीं अश्विनी कलसेकर

अश्विनी कलसेकर पिछले साल आई फिल्म भूल भुलैया 2 और सर्कस में नजर आईं थीं। भूल भुलैया 2 तो हिट रह पर सर्कस फ्लॉप हुई।

Image credits: ashwini kalsekar instagram