TV

बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी शादियां, एक के खर्च में OMG 2 जैसी दो फ़िल्में

Image credits: Facebook

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितम्बर को उदयपुर के होटल द लीला पैलेस हुई। ख़बरों की मानें तो इस शादी में अकेले वैन्यू पर लगभग 2.20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

Image credits: Facebook

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी का खर्च लगभग 3 करोड़ रुपए बताया जाता है।

Image credits: Facebook

कटरीना कैफ-विक्की कौशल

यह शादी 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर के सिक्स सेन्स फोर्ट बरवारा में हुई थी। ख़बरों की मानें तो इस पर लगभग 4 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Image credits: Facebook

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में एक्ट्रेस की आंटी कविता सिंह के घर से ही हुई थी। 8 मई 2018 को हुई इस शादी पर करीब 4 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Image credits: Facebook

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा

22 नवम्बर 2009 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी खंडाला के बावा विला में हुई थी। ख़बरों की मानें तो इस शादी पर 5 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

Image credits: Facebook

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

7 फ़रवरी 2023 को जोधपुर के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई सिद्धार्थ और कियारा की शादी का खर्च लगभग 6 करोड़ रुपए बताया जाता है।

Image credits: Facebook

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी मुंबई में ही 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। इस शादी पर लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Image credits: Facebook

सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ-करीना 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। मुंबई में ही हुई इस शादी का खर्च करीब 10 करोड़ रुपए बताया जाता है।

Image credits: Facebook

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पर कथिततौर से लगभग 77 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यह डेस्टिनेशन वेडिंग इटली के लेक कोमो में हुई थी।

Image credits: Facebook

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में हुई विराट-अनुष्का शादी का खर्च तकरीबन 100 करोड़ रुपए बताया जाता है। इस रकम में OMG 2 (बजट 50-65 करोड़) जैसी दो फ़िल्में बन सकती हैं।

Image credits: Facebook