TV

महेश भट्ट ने बेटी पूजा भट्ट संग किया था लिपलॉक, करना चाहते थे शादी!

Image credits: Facebook

पूजा भट्ट ने किया अपने ही पिता संग लिपलॉक

'बिग बॉस OTT' में नजर आ रहीं पूजा भट्ट अपने ही पिता महेश भट्ट को लिपलॉक करने की वजह से चर्चा में रही थीं। दोनों ने एक मैगजीन के लिए यह फोटोशूट कराया था।

Image credits: Facebook

कब का है पूजा भट्ट का वह विवादित फोटोशूट?

पूजा भट्ट और महेश भट्ट का वह विवादित फोटोशूट फ़रवरी 1994 का है। इसके कवर पर पूजा महेश की गोद में बैठकर उनके होंठों पर Kiss करती नजर आ रही हैं।

Image credits: Facebook

पूजा भट्ट के मैगजीन के कवर पर अब भी होता है विवाद

पूजा भट्ट और महेश भट्ट का यह मैगजीन कवर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता है और लोग आज भी उनकी इस हरकत पर उन्हें गालियां देते हैं।

Image credits: Facebook

महेश भट्ट ने जताई थी पूजा भट्ट को बीवी बनाने की इच्छा

इसी मैगजीन से बातचीत में महेश भट्ट ने पूजा भट्ट को अपनी बीवी बनाने की इच्छा जाहिर की थी। भट्ट ने कहा था, "अगर पूजा मेरी बेटी ना होती तो मैं उससे शादी करना पसंद करता।"

Image credits: Facebook

महेश भट्ट की पहली बीवी की बेटी हैं पूजा

पूजा भट्ट महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट उर्फ़ किरण भट्ट की बेटी हैं। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम राहुल भट्ट है। 1986 में सोनी राजदान से महेश भट्ट ने दूसरी शादी की।

Image credits: Facebook

आलिया भट्ट को महेश-पूजा की बेटी समझते थे लोग

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट को लोग महेश और पूजा भट्ट की बेटी समझने लगे थे। 'कॉफ़ी विद करन' के एक एपिसोड में आलिया ने इसे सबसे बकवास अफवाह बताया था।

Image credits: Facebook

17 की उम्र में फिल्मों में आईं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट उस वक्त 17 साल की थीं, जब उनकी डेब्यू फिल्म 'डैडी' रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट थे और इसमें अनुपम खेर और सोनी राजदान की भी अहम भूमिका थी।

Image credits: Facebook

इनसे हुई थी पूजा भट्ट की शादी

पूजा भट्ट की शादी वीजे और रेस्टोरेंट मालिक मनीष मखीजा से 2003 में हुई थी, जिनसे 2014 में उनका सेपरेशन हो चुका है। वे रणवीर शौरी के साथ भी रिलेशनशिप में रही हैं।

Image credits: Facebook