TV

रामलला के दर्शन से खुश नहीं RAMAYAN के राम, कह डाली इतनी बड़ी बात

Image credits: instagram

अयोध्या में राम मंदिर का शुभारंभ

अयोध्या में हाल ही में भव्य राम मंदिर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर रामायण के राम अरुण गोविल भी मौजूद थे।

Image credits: instagram

निराश हुए अरुण गोविल

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में मौजूद रामायण के राम अरुण गोविल को निराशा हाथ लगी क्योंकि वह रामलला के दर्शन नहीं कर पाए।

Image credits: instagram

क्या कहा अरुण गोविल ने

राम मंदिर के बारे में पूछने पर अरुण गोविल ने कहा- सपना तो भैया पूरा हो गया पर मुझे रामलला के दर्शन नहीं हुए। मैं कुछ नहीं कह सकता इस समय।

Image credits: instagram

क्यों दर्शन नहीं कर पाए अरुण गोविल

एनडीटीवी से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा यह एक दिव्य क्षण था जिसे महसूस करने की जरूरत है। जब दर्शन के बारे में पूछा गया तो बोले मंदिर में बहुत भीड़ थी। वह ठीक से दर्शन नहीं कर पाए।

Image credits: instagram

अयोध्या में लक्ष्मण के साथ राम

अरुण गोविल अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के 2 दिन पहले ही पहुंच गए थे। उन्होंने यहां रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी और सीता दीपिका चिखलिया के साथ मिलकर एक गाना भी शूट किया था।

Image credits: instagram

रामानंद सागर की रामायण के राम

अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में राम का रोल प्ले किया था। उन्हें इस रोल की वजह से घर-घर में पहचान मिली थी। उन्हें आज भी लोग पूजते हैं।

Image credits: instagram

राम बन मिली अरुण गोविल को पॉपुलैरिटी

अरुण गोविल को रामायण में राम का किरदार निभाकर जमकर पॉपुलैरिटी मिली। हालांकि, इस रोल के बाद उन्हें काफी नुकसान भी झेलना पड़ा था। उन्हें फिल्मों में काम मिलना कम हो गया था।

Image credits: instagram

फिल्मों में एक्टिव अरुण गोविल

अरुण गोविल अभी भी फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिव हैं। 2023 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 में उन्होंने प्रिसिंपल का रोल प्ले किया था।

Image credits: instagram