TV

आखिर कौन है सलमान खान के BIGG BOSS OTT 2 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट ?

Image credits: instagram

17 जून से शुरू हो रहा Bigg Boss OTT 2

सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 के शुरू होने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शो 17 जून से शुरू होगा।

Image credits: instagram

यहां देखा जा सकेगा Bigg Boss OTT 2

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान का Bigg Boss OTT 2 को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस बार शो में बहुत कुछ अलग होगा।

Image credits: instagram

सलमान खान होस्ट करेंगे Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT सीजन 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे। बता दें कि इसके पहले सीजन को करन जौहर ने होस्ट किया था। करन वाला सीजन भी काफी पॉपुलर रहा था।

Image credits: instagram

कॉन्ट्रोवर्सी के लिए फेमस है बिग बॉस

ये तो सभी जानते हैं रियलिटी शो बिग बॉस अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए फेमस है। कहा जा रहा है इस बार भी Bigg Boss OTT 2 में में काफी धमाका होने वाला है।

Image credits: instagram

सीधे टीवी पर जाएगा सलमान खान का शो

कहा जा रहा है कि Bigg Boss OTT 2 के खत्म होने के साथ ही इसे टीवी पर ले जाएगा। ओटीटी सीजन 2 के कुछ प्रतिभागी सलमान खान के बिग बॉस के घर में नजर आएंगे।

Image credits: instagram

Bigg Boss OTT 2 के महंगे कंटेस्टेंट

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 में इस बार 3 सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स हैं। इनके नाम भी रिवील हो गए हैं।

Image credits: instagram

कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा सबसे महंगी प्रतिभागी

एमएमएस लीक के बाद फेमस हुई अंजली अरोड़ा इस बार सलमान खान के शो में नजर आने वाली हैं। अंजली शो की सबसे महंगी प्रतिभागी है। उन्हें हर हफ्ते 15 लाख रुपए मिलेंगे।

Image credits: instagram

आवेज दरबार को मिलेगी इतनी रकम

सलमान खान के Bigg Boss OTT 2 में इस बार आवेज दरबार भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि वह भी महंगे कंटेस्टेंट हैं। उन्हें भी हर वीक 15 लाख रुपए मिलेंगे।

Image credits: instagram

महेश पुजारे भी हैं Bigg Boss OTT 2 में

सलमान खान के शो में इस बार महेश पुजारे भी नजर आएंगे। उन्हें भी हर हफ्ते 15 लाख रुपए मिलेंगे। इनके अलावा इस बार सूरज पंचोली, पूनम पांडे, आदित्य नायारण भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।

Image credits: instagram