TV

7 TV सेलेब्स : किसी ने 15 तो किसी ने 19 की उम्र में खरीद लिया अपना घर

Image credits: Instagram

मुंबई में दो घरों के मालिक हैं सिद्धार्थ निगम

22 साल के सिद्धार्थ निगम ने हाल ही में मुंबई में नया घर खरीदा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसे अपना ड्रीम हाउस बताया है। वैसे इससे पहले वे 2020 में भी एक घर खरीद चुके थे।

Image credits: Instagram

आशी सिंह ने अपनी मां को गिफ्ट किया घर

'ये उन दिनों की बात है' फेम आशी सिंह 25 साल की हैं। उन्होंने मुंबई में अपने घर का सपना 23 साल की उम्र में पूरा कर लिया था। उन्होंने 2021 में यह घर अपनी मां को तोहफे में दिया था।

Image credits: Instagram

17 की उम्र में अपने घर की मालकिन बनीं अशनूर कौर

19 साल की अशनूर कौर का मुंबई में अपना घर है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस ने यह घर 17 साल की उम्र में 2021 में खरीद लिया था।

Image credits: Instagram

17 की उम्र में अवनीत कौर ने खरीदा घर

'अलादीन: नाम तो सुना होगा' जैसे सीरियल्स की एक्ट्रेस अवनीत कौर 21 साल की हैं, लेकिन वे अपने घर का सपना 17 साल की उम्र में 2019 में पूरा कर चुकी हैं।

Image credits: Instagram

टीवी की फुलवा खरीद चुकीं सपनों का आशियाना

जन्नत जुबेर रहमानी को लोग 'फुलवा' सीरियल्स के लिए जानते हैं। वे अभी 21 साल की हैं। 2022 में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उनका घर लेने का सपना पूरा हो गया है।

Image credits: Instagram

15 की उम्र में रूहानिका धवन ने घर का सपना पूरा किया

'ये है मोहब्बतें' में नजर आईं रूहानिका धवन अभी 15 साल की हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में मुंबई में अपने लिए घर खरीदने का सपना पूरा किया।

Image credits: Instagram

सुम्बुल तौकीर ने 19 की उम्र में खरीदा घर

'इमली' जैसे शोज में दिखीं सुम्बुल तौकीर 19 साल की हैं। उन्हें 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले ही मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है।

Image credits: Instagram