TV
ये रिश्ता क्या कहलाता है में ट्विस्ट पर ट्विस्ट आते जा रहे हैं। इस समय शो में दिखाया जा रहा है अभिनव की मौत से अक्षरा और उसका पूरा परिवार हिल गया है।
अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अबीर को उसके पिता की मौत और उनके हत्यारे की सच्चाई पता चल जाएगी। इसके बाद वो अभिमन्यु से नफरत करने लगेगा।
इतना ही नहीं इसके बाद अबीर, अभिमन्यु से पूछेगा कि उसने उसके पिता अभिनव की जान क्यों ली, जिसे सुनकर वो इमोशनल हो जाएगा।
इसके बाद अक्षरा कोर्ट में अभिमन्यु का केस लड़ने के लिए तैयार होगी। यह बात सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अभिमन्यु भी हैरान हो जाएंगे।
मंजरी को अक्षरा के इरादों पर शक होगा और इसके बाद वो सोचेगी कि कहीं अक्षरा, अभिमन्यु से बदला लेने के लिए ये सब कर रही है।. वहीं अभिनव की बहन अक्षरा से नफरत करेगी।
दूसरी ओर अबीर और रूही के बीच लड़ाई हो जाएगी, क्योंकि रूही इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होगी कि अभिनव की मौत अभिमन्यु ने की है।