बेसन उत्तपम (Besan Uttapam) के लिए बेसन और दही का घोल बनाएं। तवे पर घोल डालकर सब्जियां ऊपर से डालें और पकाएं। इसे नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें।
सबसे पहले बेसन से छोटे पकोड़े बनाएं। ब्रेड के बीच पकोड़े, चटनी और सब्जियां रखकर सैंडविच तैयार करें। अब बेसन पकोड़ा सैंडविच को मेयोनेज और केचप के साथ परोसें।
बेसन फ्रिटाटा (Besan Frittata) के लिए बेसन और मनचाही सब्जियों का गाढ़ा घोल बनाएं। इसे तवे या ओवन में गोल आकार में पकाएं। आप इसे चीज और हर्ब्स से गार्निश करें।
बेसन, दूध या पानी, मसाले लें। पहले पतला बेसन का घोल बनाएं। तवे पर पतले क्रेप्स बनाएं। इसे रोल करके जैम या शहद के साथ परोसें।
बेसन ब्रेड टोस्ट (Besan Bread Toast) के लिए ब्रेड स्लाइस, बेसन, मसाले, कटी हुई सब्जियां लें। मसालों का घोल में ब्रेड स्लाइस को डिप करके तवे पर सेकें। मक्खन के साथ सर्व करें।
बेसन ढोकला (Besan Dhokla) के लिए बेसन और दही का घोल तैयार करें। ईनो मिलाकर स्टीम करें। फाइनल टच के लिए इसे नारियल चटनी और तड़के के साथ परोसें।
बेसन चिल्ला (Besan Chilla) के लिए बेसन में बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, धनिया, मसाले को मिलाएं। इसे गर्म तवे पर हल्का तेल लगाकर पतला चिल्ला बनाएं। हरी चटनी के साथ परोसें।