Food
250 ग्राम फटा हुआ छैना (लगभग 1 लीटर दूध का), 1 कप चीनी, 4 कप पानी, 4-5 हरी इलायची की फलियां।
1 लीटर फुल फैट दूध, 1/2 कप चीनी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, केसर के कुछ धागे, सजावट के लिए कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता)।
अगर दूध फट गया है, तो सबसे पहले दूध में से मट्ठा अलग करके छैना अलग कर लें और एक छलनी के ऊपर मखमल का कपड़ा बिछाएं और इसे निकाल लें।
फटे दूध में से रसमलाई बनाने के लिए इसके खट्टेपन को दूर करना जरूरी है। ऐसे में आप छैना को ठंडा पानी से धो लें। एक्स्ट्रा पानी निकालने के लिए कपड़े को बांधकर 30 मिनट के लिए लटका दें।
30 मिनिट बाद छैना को एक प्लेट में निकाल लीजिए और इसे लगभग 5-7 मिनिट तक अच्छे से मसल लीजिए, जब तक यह चिकना और मुलायम न हो जाए।
छैना को बराबर आकार के छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और उनके चिकने गोले बना लें। फिर डिस्क या पैटीज बनाने के लिए उन्हें थोड़ा चपटा करें।
एक दूसरे पैन में 1 कप चीनी, 4 कप पानी और कुटी हुई इलायची डालें। चाशनी बनाने के लिए इसे उबाल लें। जब चाशनी में उबाल आ जाए तो छैना को चाशनी में डालें।
छैना डिस्क को ढककर चीनी की चाशनी में मध्यम आंच पर लगभग 15-20 मिनट तक पकाएं जब तक कि वे नरम, स्पंजी और पक न जाएं।
इसी बीच दूसरे पैन में रबड़ी तैयार कर लें। इसके लिए 1 लीटर दूध को धीमी आंच पर उबाल लें। दूध में चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे मिला दीजिए।
रबड़ी को तब तक उबलने दें जब तक कि ये आधी न रह जाए, क्रीम को खुरचने के लिए किनारों को बीच-बीच में हिलाते रहें। जब रबड़ी गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद कर दें और ठंडा होने दें।
पके हुए छैना डिस्क को चीनी की चाशनी से निकालें और एक्स्ट्रा चाशनी को धीरे से निचोड़ें। छैना डिस्क को एक सर्विंग प्लेट पर रखें और उनके ऊपर तैयार रबड़ी डालें।
तैयार रबड़ी को कटे हुए मेवों से सजाएं और परोसने से पहले कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें।