7 स्पेशल Veg Kabab से ईद की दावत होगी शाही, चटकारे लेकर खाएंगे मेहमान
Food Mar 30 2025
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:freepik.com
Hindi
1. पनीर टिक्का कबाब
पनीर टिक्का कबाब पॉपुलर कबाब है। इसे ईद के मौके पर बना सकते हैं। इसमें पनीर के टुकड़ों को मसालों और दही में मैरिनेट करके धीमी आंच पर सेकते हैं। इसका स्मोकी फ्लेवर पसंद आता है।
Image credits: freepik.com
Hindi
2. वेजिटेबल टिक्का कबाब
ईद के मौके पर वेजिटेबल टिक्का कबाब भी बनाया जा सकता है। इसमें अलग-अलग तरह की सब्जियों को मसालों और दही में मिलाया जाता है। इसे सिगड़ी में सेका जाता है। इसका टेस्ट लाजवाब होता है।
Image credits: freepik.com
Hindi
3. मशरूम कबाब
कईयों का फेवरेट है मशरूम कबाब। मशरूम के टुकड़ों पर मसाले वाले दही में डाला जाता है। अच्छे से मिक्स होने के बाद इन्हें धीमी पर सेका जाता है। फिर हरी चटनी के साथ खाया जाता है।
Image credits: freepik.com
Hindi
4. सोया चाप कबाब
ईद पर मेहमानों को सोया चाप कबाब परोस सकते हैं। इसे बनाना आसान है। सोया चाप को पहले मसालों में डाला जाता है। इसे कुछ देर के लिए दही में रखा जाता है। फिर डीप फ्राई कर परोस सकते हैं।
Image credits: freepik.com
Hindi
5. पालक कबाब
पालक कबाब सबके फेवरेट हैं और ये आसनी से बन जाते हैं। पालक को बारीक काटकर इसमें उबले आलू और मसाला मिक्स करें। गोल-गोल चपटे साइज में तैयार कर फ्राई करें। इसे चटनी के साथ परोसे।
Image credits: freepik.com
Hindi
6. गाजर कबाब
गाजर कबाब बनाने के लिए पहले इसे कद्दू कस कर लें। इसमें उबला आलू और ब्रेड का चूरा मिलाएं। मसाला डालकर मैश करें और छोटी-छोटी साइज बनाकर डीप फ्राई करें। ये खाने में टेस्टी लगते हैं।
Image credits: freepik.com
Hindi
7. शिमला मिर्च कबाब
शिमला मिर्च कबाब बनाना बहुत आसानी है। मिर्च को बीच में काट लें। इसमें मनपसंद सब्जियां, उबले आलू, टमाटर को मसालों में मिक्स कर भर दें। चाट मसाला जरूर डाले। फिर इसे भुन लें।