Hindi

सावन के सोमवारी व्रत में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं, जानें नियम

Hindi

सावन के लिए बनाए गए कुछ नियम

सावन  हिन्दू धर्म में खास महत्व रखता है। इस महीने के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत होता है। इस व्रत में खाने-पीने के कुछ खास नियम होते हैं जिसका पालन करना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

फलों का सेवन

व्रत के दौरान फलों का सेवन करना सबसे अच्छा होता है। सेब, केला, अंगूर, पपीता आदि फल आप इसमें खा सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

साबूदाना और कट्टू का आटा

साबूदाना से बनी खिचड़ी, वड़ा और खीर का सेवन कर सकते हैं। यह हल्का और पौष्टिक होता है। इसके अलावा आप कट्टू के आटे से बनी रोटी या पूड़ी भी खा सकते हैं। 

Image credits: Getty
Hindi

सिंघाड़े का आटा और मखाना

सिंघाड़े के आटे से बने पकौड़े और हलवा भी खा सकते हैं। यह ऊर्जा से भरपूर होता है। इसके अलावा मखाना एक अच्छा स्नैक विकल्प है। इसे रोस्ट करके या खीर बनाकर खाया जा सकता है।

Image credits: Freepik
Hindi

दूध और दूध से बने प्रोडक्ट

दूध, दही, पनीर का सेवन आप कर सकते हैं। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। व्रत में सेंधा नमक और घी का प्रयोग करना चाहिए।

Image credits: FREEPIK
Hindi

अनाज और मसालेदार और तली-भुनी चीजें

सावन सोमवार के व्रत में अनाज का सेवन वर्जित होता है। चावल, गेहूं आदि नहीं खाए जाते। इसके अलावा मसालेदार और तली भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

प्याज और लहसुन

व्रत के दौरान प्याज और लहसुन नहीं खाना चाहिए। पूरे महीने इसका परेहज करेंष यह तामसिक भोजन माना जाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

मांसाहारी भोजन

सावन में व्रत करें या नहीं लेकिन मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए। इस पवित्र महीने में इसका सेवन नियमों के खिलाफ है।

Image Credits: Getty