फूलों की दुनिया में लिली एक बेहद सुंदर और खुशबूदार फूल माना जाता है। यह फूल अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। अक्सर लोग पूछते हैं कि लिली को हिंदी में क्या कहते हैं?
Image credits: social media
Hindi
लिली का हिंदी नाम क्या है?
लिली को हिंदी में कुमुदिनी, कुमुद या कई जगहों पर सफेद कंद-पुष्प कहा जाता है। हालांकि बागवानी या फूलों के व्यापार में इसे लिली नाम से ही जाना जाता है।
Image credits: pinterest
Hindi
कुमुदिनी का अर्थ
संस्कृत और शास्त्रीय हिंदी में लिली के लिए कुमुदिनी शब्द ज्यादा प्रचलित माना जाता है। कुमुदिनी शब्द का अर्थ होता है वह फूल जो सुंदर हो, शुद्ध हो और मन को शांति दे।
Image credits: pinterest
Hindi
लिली फूल का धार्मिक महत्व
लिली या कुमुदिनी को कई संस्कृतियों में शुद्धता और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। भारत में इसे पूजा-पाठ, सजावट और शुभ अवसरों पर इस्तेमाल किया जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
लिली प्लांट के प्रकार
लिली कई रंगों और किस्मों में पाई जाती है, जैसे व्हाइट लिली, पिंक लिली और येलो लिली। आप इसे घर में लगाकर खूबसूरती बढ़ा सकते हैं ये आपको सिर्फ 200 रुपए की रेंज में मिल जाएंगे।