Health
सलमान खान की एक्ट्रेस भाग्यश्री 5वें दशक में पहुंच गई हैं। लेकिन आज भी वो उम्र को मात देती नजर आती हैं। अदाकारा ना सिर्फ फिट हैं बल्कि स्किन से भी काफी यंग नजर आती हैं।
भाग्यश्री फिटनेस फ्रिक हैं। वो नियमित रूप से एक्सरसाइज, वॉक और योगा करती हैं। जिसका वीडियो और तस्वीर अपने चाहनेवालों के साथ साझा करती हैं।
भाग्यश्री अपनी डाइट को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। फ्रूट्स, वेजिटेबल उनके खाने-पीने का अहम हिस्सा है।
भाग्यश्री ने बताया कि वर्कआउट के बाद फैंसी ड्रिंक पीने की बजाय नारियल पानी पीना चाहिए। ये बॉडी को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
भाग्यश्री ने बताया कि इसमें सोडियम कम और पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स ज्यादा होती है। जो वर्कआउट के बाद शरीर को पोषण देते हैं।
वर्कआउट के बाद बॉडी एनर्जी खोने लगता है। नारियल पानी तुरंत शरीर में एनर्जी को बहाल करता है। गर्मी में ये बॉडी को कूल रखने का काम करता है।
नारियल पानी में कम कैलोरी होती है और नेचुरल कंपाउंड्स ज्यादा होते हैं। जो वेट लॉस करने में मदद करते हैं।