Hindi

सेहत का बिगाड़ देगा गणित, ब्रेकफास्ट में इन फलों का ना चखें स्वाद

Hindi

क्या कहता है आयुर्वेद

सुबह 6-10 बजे के बीच का वक्त कफ काल का होता है। ऐसे में कुछ फलों का खाली पेट सेवन सर्दी,जुकाम और ठंड लगने की समस्या को पैदा कर सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

पेट में हो सकता है दर्द

सुबह में पाचन तंत्र काफी धीरे काम करता है। फल में एसिडिक गुण ज्यादा होता है। इसे खाली पेट खाने से पेट में गैस बन सकता है और दर्द का कारण हो सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

ब्रेकफास्ट में इन 7 फलों को नहीं खाना चाहिए

Image credits: Getty
Hindi

केला

केले में मैग्नीशियम और पोटेशियम की प्रचुर मात्रा होती है। ऐसे में खाली पेट इसका सेवन करने से खून में दोनों मिनरल्स में असंतुलन पैदा हो जाता है।यह सेहत को बिगाड़ सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

तरबूज

तरबूज में ज्यादा मात्रा में पानी होता है। जब इसे ब्रेकफास्ट में लेते हैं तो यह तुरंत पच जाता है। इससे जल्द भूख लग जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

आम

गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में लोग नाश्ते में आम खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके खाने से ब्लड शुगर का लेबल बढ़ सकता है। पाचन क्रिया को भी आम प्रभावित करता है।

Image credits: Getty
Hindi

संतरा

ब्रेकफास्ट में संतरा कभी नहीं खाना चाहिए।यह पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाता है।जिससे सीने में जलन , पेट में दर्द,खट्टी डकारें जैसी समस्या सामने आती है।

Image credits: Getty
Hindi

अंगूर

अंगूर को भी खाली पेट खाने से परहेज करना चाहिए। इसमे शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे मोटापे की समस्या पैदा हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

चकोतरा

चकोतरा (Grapefruit) नींबू और संतरा का प्रजाति होता है। इस फल का सेवन भी सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए। यह भी गैस और सीने में जलन की समस्या को बढ़ा सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी खाने में काफी टेस्टी होता है। लेकिन इसमें नेचुरली एसिडिक गुण होते हैं। खाली पेट सेवन करने से यह भी पेट से समस्या पैदा कर सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

नाश्ते में शामिल करें ये फल

सेब, अनार,किवी, ब्लूबेरी,जैकफ्रूट को नाश्ते में खा सकते हैं। यह जरूरी पोषण शरीर को देता है और आपको पूरे दिन एनर्जी से भरा रखता है।

Image Credits: Getty