Health

कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक के खतरे को 80% कम कर सकते हैं ये 8 लाल जूस

Image credits: Freepik

अनार का जूस

ये एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर कम करने और हार्ट अटैक के खतरे का कम करता है। अनार का जूस कोलेस्ट्रॉल में भी सुधार करता है और प्लाक जमने से रोकता है।

Image credits: Freepik

चुकंदर का जूस

इसमें नाइट्रेट्स होता है, जो ब्लड प्रेशर और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है। चुकंदर का रस हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। इसमें फोलेट और पोटेशियम भी पाया जाता है।

Image credits: Freepik

टमाटर का रस

इसमें लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और खून के थक्के जमने से रोकता है। टमाटर के रस में सूजन-रोधी गुण, विटामिन सी और पोटेशियम होता है।

Image credits: Freepik

लाल अंगूर का रस

इसमें रेस्वेराट्रोल और फ्लेवोनोइड होते हैं जो सूजन को कम करके और खून के थक्कों को जमने से रोकता है। लाल अंगूर का रस कोलेस्ट्रॉल के लेवल में भी सुधार करता है।

Image credits: Freepik

क्रैनबेरी जूस

अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर क्रैनबेरी जूस कोलेस्ट्रॉल में सुधार करके ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। यह धमनियों को हार्ड होने से भी रोकता है।

Image credits: Freepik

स्ट्रॉबेरी का जूस

एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स से भरपूर स्ट्रॉबेरी जूस सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। स्ट्रॉबेरी का जूस खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में भी मदद करता है।

Image credits: Freepik

चेरी जूस

चेरी जूस में एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सूजन और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। चेरी का जूस मांसपेशियों के दर्द को कम करने और नींद में सुधार भी करता है।

Image credits: Freepik

तरबूज का रस

लाइकोपीन और सिट्रूलीन से भरपूर तरबूज का रस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। तरबूज का रस हाइड्रेटिंग और कम कैलोरी वाला होता है।

Image credits: Freepik