Hindi

रग-रग में दौड़ उठेगी चुस्ती फुर्ती, योग करने से पहले खाएं 8 सुपरफूड

Hindi

केला

केला पचाने में आसान होता है और यह हमें इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। इनमें पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जो योग के दौरान मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन से रोकने में मदद कर सकता है।

Image credits: Freepik
Hindi

बेरीज

ब्लूबेरी स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होती है। यह आपको योग के दौरान एनर्जेटिक रखती है। आप मुट्ठी ड्राई बेरीज या फ्रेश बेरीज को दही या स्मूदी में मिलाकर खाएं।

Image credits: Freepik
Hindi

ओट्स

योग करने से पहले आप ओट्स का सेवन कर सकते हैं। यह आपके पेट को भरा हुआ महसूस करा सकते हैं। आप दूध, शहद, ड्राई फ्रूट्स और मेवे डालकर एक बाउल ओट्स का सेवन करें।

Image credits: Freepik
Hindi

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो एनर्जी लेवल को बनाए रखता है। इसमें प्रोबायोटिक भी होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। 

Image credits: Freepik
Hindi

बादाम

बादाम हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर का सोर्स होता है, जो योग सेशन के दौरान आपकी एनर्जी को बनाएं रखने में मदद करते हैं। आप 8 से 10 भीगे हुए बादाम या आलमंड बटर का यूज करें।

Image credits: Freepik
Hindi

स्मूदी

फलों और सब्जियों की स्मूदी प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है। यह आपकी बॉडी में एनर्जी बनाए रखता है। आप केला, पालक, नट्स और बादाम जैसी चीजों को मिलाकर स्मूदी बनाएं।

Image credits: Freepik
Hindi

एवोकाडो टोस्ट

एवोकाडो हेल्दी फैट से भरपूर होता है, इसमें पोटेशियम और फाइबर भी पाया जाता है। आप व्होल व्हीट टोस्ट के ऊपर मैश किया हुआ एवोकाडो नमक-काली मिर्च लगाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

सेब

सेब हाइड्रेटिंग होते हैं और इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है। साथ ही इसमें फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है। आप एक सेब का सेवन योग सेशन से पहले कर सकते हैं।

Image Credits: freepik