Hindi

खराब डायजेशन से लेकर कमजोरी तक, मूंग दाल खाने की क्यों दी जाती है सलाह

Hindi

मूंग दाल है न्यूट्रीशन से भरपूर

1 कप मूंग दाल में आयरन, जिंक, विटामिन B2, B3, B5, फास्फोरस के साथ ही निम्न न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

  1. कैलोरी: 212
  2. फैट: 0.8 ग्राम
  3. प्रोटीन: 14.2 ग्राम
  4. कार्ब्स: 38.7 ग्राम
  5. फाइबर: 15.4 ग्राम
Image credits: pinterest
Hindi

फाइबर से भरी मूंग दाल

मूंग दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो कि खाने के पाचन को आसान बनाता है। 202 ग्राम दाल में 15.4 ग्राम फाइबर होता है।

Image credits: pinterest
Hindi

मूंग पचाने में होती है आसान

मूंग की दाल में पेक्टिन सॉल्युबल फाइबर होता है जो पेट में बाउल मूवमेंट को रेगुलर करने में मदद करता है। इस कारण से डायजेशन अच्छा रहता है।

Image credits: pinterest
Hindi

गट हेल्थ स्ट्रॉन्ग बनाती है मूंग

खाने के पाचन में आंतों में पाए जाने वाले गट बैक्टीरिया का अहम रोल होता है। मूंग में रेजिस्टेंस स्टार्च होता है जो हेल्दी बैक्टीरिया को न्यूट्रीशन देना का काम करता है। 

Image credits: pinterest
Hindi

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद है मूंग

मूंग में पर्याप्त मात्रा में फोलेट होता है जो भ्रूण के विकास के लिए जरूरी है। साथ ही मूंग में मौजूद आयरन, प्रोटीन और फाइबर महिलाओं में कमजोरी दूर करने में मदद करता है।

Image credits: pinterest
Hindi

वेट लॉस में मूंग दाल मददगार

मूंग में फाइबर अधिक होता है। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है। मूंग का सेवन वेट लॉस में मदद कर सकता है। 

Image credits: pinterest
Hindi

मूंग करता है कैंसर के खतरे को कम

मूंग दाल में प्रोटीन के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं जो शरीर के फ्री रेडिकल्स को कम करता है और कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को कम करता है।

Image Credits: pinterest