Health

नीता ने घटाया वजन

नीता अंबानी कुछ टाइम से अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने ना केवल अपना वजन घटाया है बल्कि वो पहले ज्यादा खूबसूरत भी दिखने लगी हैं।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram

स्ट्रिक्ट फिटनेस रुटीन

नीता अंबानी को देखकर आप यह नहीं कह पाएंगे कि वह 60 साल की होने वाली हैं। इसके पीछे का राज उनका स्ट्रिक्ट फिटनेस रुटीन है। वो अपने फिटनेस सेशन को कभी मिस नहीं करती हैं।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram

योगा और स्विमिंग

नीता खुद को फिट रखने के लिए जिम के साथ ही नीता योगा और स्विमिंग के जरिए अपनी हेल्थ और फिजीक का ख्याल रखती है।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram

90KG था वजन

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में नीता ने बताया था कि जब उनकी शादी हुई थी तो उनका वजन 47kg था लेकिन तीन बच्चों के बाद वजन बढ़कर 90kg तक पहुंच गया था।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram

ट्रेंड डांसर

नीता को वजन घटाने के लिए छोटे बेटे अनंत से प्रेरणा मिली। सभी जानते हैं कि नीता ट्रेंड भरटनाट्यम डांसर हैं और वो इसकी रेगुलर प्रैक्टिस करती हैं।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram

40 मिनट एक्सरसाइज

नीता अंबानी रोजाना 40 मिनट जरूर एक्सरसाइज करती हैं। उनको स्विमिंग पसंद है और इससे उनके मसल्स स्ट्रैंथ मिलती है।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram

डाइट का ख्याल

नीता अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। नाश्ते में नीता सूखे मेवे खाना पसंद करती हैं, जो प्रोटीन, कैल्शियम और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram

जूस और ऑमलेट

नीता अपने नाश्ते में एक अंडे का सफेद आमलेट भी शामिल करती हैं। साथ ही नीता हर दिन चुकंदर का जूस पीती हैं।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram

हरी सब्जियां और सूप

हेल्दी ब्रेकफास्ट के बाद नीता, लंच में हरी सब्जियां खाती हैं। लंच में नीता वेजिटेबल सूप लेना पसंद करती हैं। वहीं रात के खाने में भी नीता हरी सब्जियां, स्प्राउट्स और सूप लेती हैं।

Image credits: Nita Ambani fan page instagram