Health

परिणीति चोपड़ा के राघव को हैं रेटिनल डिटेचमेंट, क्या है ये बीमारी

Image credits: Facebook

राघव चड्ढा आंखों से जुड़ी बीमारी के हुए शिकार

परिणीति चोपड़ा के पति और आप नेता राघव चड्ढा रेटिना डिटेचमेंट से जूझ रहे हैं। यह बीमारी आंखों से जुड़ी है और बेहद ही गंभीर मानी जाती है।

Image credits: Facebook

राघव चड्ढा का होगा ब्रिटेन में इलाज

राघव चड्डा की सर्जरी करानी बहुत जरूरी है, इसलिए वो ब्रिटेन जाने वाले हैं। यहां पर उनकी रेटिना डिटेचमेंट की सर्जरी की जाएगी। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में और इसके लक्षण।

Image credits: social media

क्या है रेटिना डिटेचमेंट?

रेटिनल डिटेचमेंट आंखों से जुड़ी एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसके कारण आंख के पीछे का नाजुक ऊतक अपनी सामान्य स्थिति से अलग हो जाती है। जिसके कारण रेटिना तक ब्लड का फ्लो कम हो जाता है।

Image credits: instagram

कितनी खतरनाक है ये बीमारी

रेटिनल डिटेचमेंट के शिकार मरीज की आंखों की रोशनी जा सकती है। इसलिए वक्त पर इसका इलाज जरूरी है। इसकी सर्जरी की जाती है।

Image credits: social media

रेटिना डिटेचमेंट के लक्षण

नजर के सामने अलग सी रोशनी की किरणें या धागे जैसी हिलने वाली वस्तुएं दिखने लगें। चीजें अंधेरी सी दिखाई दें।आसमान की तरफ देखते हैं तो चीजें तैरती आती हो। आंखों के आगे अंधेरा हो जाना।

Image credits: social media

रेटिना डिटेचमेंट के कारण

बढ़ती उम्र में यह बीमारी दिखाई देती है। विट्रियस जेल का कम होना। आंखों में चोट लगने के कारण। मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद इसके होने की आशंका। जेनेटिक कारण। 

Image credits: PTI

रेटिना डिटेचमेंट के ट्रीटमेंट

स्क्लीरल बकल तकनीक से रेटिनल डिटेचमेंट का इलाज सबसे अधिक होता है। इस सर्जरी के जरिए आंख की पुतली की बाहरी दीवार पर बने रेटिनल टीयर या छेद को सिला जाता है।

Image credits: Getty