Health

आम खाने के बाद इन 5 चीजों को बोलें NO, अस्पताल जाने की आ सकती है नौबत

Image credits: Getty

आम और गर्मी कनेक्शन

गर्मी के मौसम में आम खाना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ना सिर्फ स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि लू लगने से भी बचाता है।

Image credits: Getty

आम में सेहत का खजाना

आम में फॉस्फोरस, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है।

Image credits: Getty

आम खाना का होता है तरीका

आम खाना अमूमन हर इंसान पसंद करता है। लेकिन इसके सेवन के बाद कई लोग कुछ ऐसा खा लेते हैं जिसकी वजह से उनकी सेहत बिगड़ जाती है। आइए जानते हैं आम खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।

Image credits: Getty

दही

कई लोग मैंगो लस्सी या दही का शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन यह सेहत के लिए खराब होता है। आम को दही के साथ खाने से पेट संबंधी कई सारी दिक्कत हो सकती है।

Image credits: Getty

करेला

करेला और आम दोनों में सेहत का खजाना छुपा है। लेकिन दोनों को अलग-अलग वक्त पर खाना चाहिए। अगर करेले के साथ आम खाते हैं तो मतली या उल्टी की समस्या हो सकती है।

Image credits: Getty

मसालेदार चीजें

आम को मसालेदार सब्जी या अन्य डिश के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन से परेशानी हो सकती है। लूज मोशन हो सकता है। जिसकी वजह से अस्पताल जाने की नौबत आ सकती है।

Image credits: Getty

पानी

आम खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया पर खराब असर पड़ता है। आम खाने के एक या आधे घंटे बाद ही पानी का सेवन कीजिए।

Image credits: Getty

कोल्ड ड्रिंक

आम खाने के तुरंत बाद या फिर इसके साथ में कोल्ड ड्रिंक का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ सकता है। दोनों में शुगर लेवल ज्यादा होता है। 

Image credits: Getty

आम खाने का सही वक्त

आम खाने का सही वक्त है दोपहर के खाने के कुछ देर के बाद। हालांकि, इसे लंच और डिनर के बीच के समय में सनैकिंग तौर पर लिया जा सकता है।

Image credits: Getty