Hindi

कब जामुन खाने से शरीर को पहुंचने लगता है नुकसान?

Hindi

जामुन का सेवन

ब्लैक प्लम या इंडियन ब्लूबेरी के नाम से फेमस जामुन फाइबर युक्त फल है। जामुन शरीर को फायदा पहुंचाता है लेकिन कुछ लोगों को जामुन नुकसान पहुंचा सकता है।

Image credits: social media
Hindi

ब्लड थिनर लेने वाले न खाएं जामुन

जो लोग खून पतला करने वाली दवा ले रहे हैं उन्हें जामुन नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। 

Image credits: our own
Hindi

लो ब्लड शुगर में न खाएं जामुन

 ब्लड शुगर लेवल कम है तो भी जामुन नहीं खाना चाहिए। जमुना में जैम्बूलिन नाम का एक तत्व होता है जो शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है। इस कारण से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है।

Image credits: our own
Hindi

सर्जरी से पहले या बाद में

अगर आपकी सर्जरी होने वाली है तो आपको जामुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। जामुन ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकता है। 

Image credits: our own
Hindi

पेट दर्द या ब्लोटिंग

अगर जामुन अधिक मात्रा में खाया जाए तो कब्ज, पेट दर्द या ब्लोटिंग हो सकता है। आपको पेट संबंधी समस्या है तो जामुन खाने से बचें।

Image credits: freepik
Hindi

खाली पेट न खाएं जामुन

जामुन को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए वरना आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हो जाएंगे।

Image credits: freepik

कैंसर से दम घुटने तक, ज्यादा चिया सीड्स खाने से हो सकते हैं 5 नुकसान

क्या इयरबड से सुनने की क्षमता हो सकती है खत्म?

बारिश में गुड़ की चाय पीने से क्या होते हैं लाभ?

Monsoon Diet: मानसून के मौसम में लें आयुर्वेदिक डाइट, बेहाल पेट रहेगा दुरस्त