हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए भी इस सब्जी का सेवन करना चाहिए।
लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
कच्चा लहसुन खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। लहसुन आंत के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है या आप बार-बार सर्दी-खांसी और संक्रमण से पीड़ित रहते हैं
अपने आहार में लहसुन को शामिल करना चाहिए। आप चाहें तो खाली पेट लहसुन चबा भी सकते हैं।