आंवला विटामिन C का सबसे अच्छा सोर्स होता है जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इस हर रोज खाने से सर्दी जुकाम से बचा जा सतका है। यह संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।
आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, खासकर विटामिन C फ्री रेडिकल्स से लड़ने और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में मदद करता है।स्किन के टेक्सर को सुधरता है। एजिंग के लक्षण को कम करता है।
आंवला पाचन संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने और आंतों की सफाई में मदद करता है। यह पाचन एंजाइम एक्टिव रखता है।
आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वसा को जलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है।
आंवला एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से बचाव करता है। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
आंवला बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह जड़ों को मजबूत करता है, डैंड्रफ को कम करता है और सफेद बालों की समस्या को रोकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद क्रोमियम इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
आंवले में विटामिन A होता है, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह उम्र से संबंधित मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी समस्याओं को रोकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाता है।