बता दें कि अंडरवियर का भी हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। बात पुरुषों की करें तो उन्हें टाइट अंडरवियर बनने से बचना चाहिए। आइए, जानते है क्यों मर्दों को नहीं पहनना चाहिए टाइट अंडरवियर।
वैसे, टाइट या फिर ढीली अंडरवियर पहनना पुरुषों की अपनी च्वाइज होती है। लेकिन यदि सेहत की बात करें तो पुरुषों को टाइट अंडरवियर नहीं पहनना चाहिए, इससे सेक्सुअल हेल्थ पर असर पड़ता है।
यदि पुरुष टाइट अंडरवियर पहनते हैं तो इससे उनके स्पर्म काउंट लो हो जाते हैं। टाइट अंडरवियर से स्क्रोटम का तापमान बढ़ जाता है और इसके हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
पुरुष अगर टाइट अंडरवियर पहनते हैं तो इसके इलास्टिक के कारण ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। इससे टेम्प्रेचर बढ़ता है और प्रजनन संबंधी समस्याएं होती हैं।
टाइट अंडरवियर पुरुषों की स्किन को प्रभावित करती है। इससे रैशेज की प्रॉब्लम होती है और इससे स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
टाइट अंडरवियर पहनने से पुरुषों के पेनिस में दर्द, जलन और खुजली की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए टाइट अंडरवियर पहनने से बचना चाहिए।
पुरुषों को अंडरवियर हाइजीन का पूरा ध्यान रखान चाहिए। हमेशा एक साइज बढ़ा पहनना चाहिए और हर दिन इसे बदलना भी बहुत जरूरी है।