2026 में घुंघरू इयररिंग्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आप भी गोल्ड टॉप्स-बाली से अलग कुछ चाहती हैं तो घुंघरू पैटर्न पर पासा इयरिंग्स पहनें। ये इंडो-वेस्टर्न ड्रेस संग खिलती हैं।
एथनिक-फ्यूजन का तड़का लगाते हुए सिल्वर-गोल्ड प्लेटेड झुमका इयररिंग्स चुनें। ये प्लेन साड़ी और ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ चार्मिंग लुक देते हैं। आप भी इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
क्रिंस्ट हाफ मून घुंघरू इयररिंग्स रॉयलिटी के लिए परफेक्ट है। गोल्ड प्लेटेड डिजाइन, स्टोन खूबसूरत लग रहे हैं। इन्हें डेली तो नहीं लेकिन वेडिंग और फेस्टिव सीजन के लिए चुन सकती हैं।
फ्लोरल एंटीक फिनिश पर आने वाले इन इयररिंग्स को बाहुबली झुमका भी कहा जाता है। जो राजस्थान में काफी लोकप्रिय है। गोल्ड झुमका में थोड़ा ट्विस्ट जोड़ते हुए इसे ऑप्शन बनाएं।
चेन स्टाइल पर्ल गोल्ड घुंघरू टॉप्स स्टाइल पर होते हैं। जहां बड़ी घुंघरू चेन खूबसूरती बढ़ा रहा है। इसे वियर करते वक्त आप नेकलेस और अन्य ज्वेलरी बिल्कुल मिनिमल रखें, तभी लुक खिलेगा।
राजसी ठाठ और ग्लैम के लिए वॉर्डरोब में लॉन्ग ट्रेडिशनल घुंघरू इयररिंग्स खरीदें। स्टड टॉप विद लटकन सेसी लुक दे रहे हैं। आप इसे स्लीवकट ब्लाउज, अनारकली सूट के सात स्टाइल कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स को हैवी इयररिंग्स काफी पसंद आते हैं। आप सिंपल चांदीबाली की बजाय लेयरिंग पैटर्न पर ऐसा घुंघरू लुक चुनें, जो हर आउटफिट में रीगल और फ्यूजन लुक जोड़ देगा।