डेली यूज के लिए स्टड इयररिंग्स बेस्ट होते हैं। गोल्ड में इसके खूबसूरत डिजाइन मिल जाते हैं। यहां पर कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जिसे 2-3 ग्राम के अंदर बनवा सकते हैं।
नग जड़ा स्टड इयररिंग्स काफी प्यारा लगता है। डेली वियर के लिए आप लीफ शेप में स्टड इयररिंग्स चुन सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है।
अपनी बिटिया के हर बर्थ डे पर इस तरह के ट्रेंडी स्टड डिजाइंस ले सकते हैं। इस तरह के स्टड इयररिंग्स आप Shreehari के साइट पर जाकर भी खरीद सकते हैं।
18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक में इस तरह के स्टड इयररिंग्स मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के इस तरह के स्टड खरीद सकते हैं। डेली वियर के लिए यह डिजाइन भी परफेक्ट है।
3 नग के साथ बने लेयर स्टड इयररिंग्स भी यंग गर्ल लेकर मैरेड वुमन पर परफेक्ट लगती है। इसमें 3 नग लगे हुए हैं जो इसकी चमक में इजाफा कर रहे हैं।
कट वर्क स्टड इयररिंग्स में नीचे नग लगाया गया है। आप चाहे तो नग की जगह डायमंड वाली इयररिंग्स भी चुन सकते हैं। यह डिजाइन भी क्लासिक लुक क्रिएट करती है।
सूरजमुखी पैटर्न में बने स्टड इयररिंग्स भी बहुत प्यारे लगते हैं। साड़ी-सूट के साथ आप इस तरह की इयररिंग्स को पहन सकती हैं।