Hindi

कश्मीरी इयररिंग असली या नकली कैसे पहचानें?

Hindi

मशीन-मेड वर्जन भरे पड़े

कश्मीरी इयररिंग अपनी एंटीक फिनिश और ट्रेडिशनल चार्म के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लेकिन बढ़ती डिमांड के साथ बाजार में इनके नकली और मशीन-मेड वर्जन भी भर गए हैं। 

Image credits: Gemini AI
Hindi

असली कश्मीरी इयररिंग की पहचान

ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि असली कश्मीरी इयररिंग की पहचान कैसे करें, ताकि आपके पैसे भी सही जगह लगें और जूलरी का असली सौंदर्य भी मिले।

Image credits: instagram- punehra.jewels
Hindi

मटीरियल को समझें

ऑरिजिनल कश्मीरी इयररिंग सिल्वर, जर्मन सिल्वर या सिल्वर एलॉय से बने होते हैं। नकली इयररिंग हल्के एल्यूमिनियम या सस्ते मेटल से बनाए जाते हैं। नकली इयररिंग बहुत ज्यादा हल्के होते है।

Image credits: Gemini AI
Hindi

हाथ से बने होने के निशान

असली कश्मीरी इयररिंग ज्यादातर हैंडमेड होते हैं। इनकी शेप पूरी तरह परफेक्ट नहीं होती। कहीं हल्का टेढ़ापन, कहीं डिजाइन में माइक्रो फर्क दिखेगा। यही उनकी असल पहचान है। 

Image credits: Gemini AI
Hindi

फिनिश ज्यादा चमकदार नहीं होती

ऑरिजिनल कश्मीरी जूलरी का लुक एंटीक और मैट होता है। बहुत ज्यादा पॉलिश या शीशे जैसी चमक आमतौर पर नकली या फैक्ट्री-मेड इयररिंग में होती है। ज्यादा चमक वाले असली नहीं होते।

Image credits: NimratKaur@instagram
Hindi

वजन से भी होती है पहचान

कश्मीरी इयररिंग दिखने में भारी लगते हैं और हाथ में ठोस फील देते हैं। नकली इयररिंग अक्सर देखने में बड़े होते हैं लेकिन वजन बहुत कम होता है। सही वजन असली मटीरियल का साइन होता है।

Image credits: Gemini AI
Hindi

कहां से खरीदें कश्मीरी इयररिंग

असली कश्मीरी इयररिंग खरीदने के लिए कश्मीरी लोकल आर्टिसन स्टॉल, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन, विश्वसनीय जूलरी स्टोर्स या ऑथेंटिक हैंडीक्राफ्ट सर्टिफिकेशन वाले प्लेटफॉर्म चुनें।

Image credits: instagram- ru_sh_couture

Diamond Jewelry: बहन को हीरे का तोहफा, 20K में 6 ज्वेलरी ऑप्शन

आर्टिफिशियल बैंगल की 5 डिजाइन, हाथों को मिलेगी गोल्ड सी शाइन

Silver Payal: खुलने-खोने का डर नहीं, एडजेस्टबल चांदी पायल

Gold Plated Payal: सिल्वर छोड़ पैरों को दें सोने सी चमक, ट्राय करें गोल्ड प्लेटेड पायल