ननद की शादी होने वाली हैं तो भाभी का फर्ज निभाते हुए आप 3-5 ग्राम के गोल्ड इयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये महफिल में शान बढ़ाने के साथ रॉयलिटी भी दिखाएंगे।
कम पैसों में भड़कीला लुक देने वाले गोल्ड डैंगलर इयररिंग्स गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इसे एंटीक स्टाइल पर तैयार किया गया है। ज्वेलरी शॉप पर मॉर्डन पैटर्न पर ये मिल जायेगा।
बजट अच्छा है तो ट्राइंगल शेप पर गोल्ड इयररिंग्स ननद को पहनाएं। 3-4 ग्राम में इसे तैयार करवाया जा सकता है। ये ज्यादा हैवी नहीं होते आप चाहे तो इसे अपने लिए भी चुन सकती हैं।
डेली वियर के लिए बेल स्टाइल गोल्ड इयररिंग्स की बात निराली है। ये मॉर्डन लुक देने के साथ बजट में भी बिल्कुल फिट बैठते हैं। आप नॉर्मल ज्वेलरी से हटकर कुछ चाहती हैं तो इसे खरीदें।
लोटस स्टाइल ये गोल्ड इयररिंग्स आउटफिट में चार चांद लगा देंगी। ननद रानी ज्यादा हाई-फाई हैं तो इससे बढ़िया विकल्प नहीं मिलेगा। इसे पहनकर वो तारीफ करते नहीं थकेंगी।
शॉर्ट गोल्ड झाले हर महिला के पास होने चाहिए। ज्यादा हैवी ज्वेलरी नहीं पसंद हैं तो इस इयररिंग्स से बढ़िया ग्रेस किसी और बालों में नहीं मिलेगा। सुनार से आप 2-3 ग्राम में इसे बनवाएं।
टॉप्स+झुमकी से हटकर कुछ देना चाहती हैं तो चोने की चांदबालियां गिफ्ट करें। ये आजकल बहुत ज्यादा डिमांड में हैं। आप मोती और रोज गोल्ड वर्क पर भी खरीद सकती हैं।